मामूली कहासुनी में विवाहिता ने केरोसिन उड़ेलकर आग लगाई, जिंदा जली
किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। उसी क्रम में वह अपने कमरे को अंदर से बंद कर आग लगा लिया। परिजन दरवाजा तोड़ कर महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।
चतरा, जासं। शहर के नगवां मोहल्ला निवासी उमेश राम की 28 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी ने केरोसिन उड़ेलकर शरीर में आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झूलस गई। परिवार वाले उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। उसी क्रम में वह अपने कमरे को अंदर से बंद कर आग लगा लिया। परिजन दरवाजा तोड़ कर महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला का शरीर का 85 फीसदी हिस्सा जल चुका था। सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की आत्महत्या करने के वजह की जांच की जा रही है ।