विद्युत स्पर्शाघात से महिला की मौत
सिल्ली प्रखंड के हरवाडीह पलासटांड़ निवासी सोमवारी देवी (55) की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-पुरुलिया मार्ग को पांच घंटे तक जाम कर दिया। मुआवजा मिलने के बाद जाम हटा।
सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के हरवाडीह पलासटांड़ निवासी सोमवारी देवी (55) की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-पुरुलिया मार्ग को पांच घंटे तक जाम कर दिया। मुआवजा मिलने के बाद जाम हटा।
जानकारी के मुताबिक हरवाडीह निवासी स्व. खेपा मुंडा की पत्नी सोमवारी देवी 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के आर्थिंग तार के बगल से गुजर रही थी। इसी दौरान तार में प्रवाहित करंट ने उसे अपनी ओर खींच लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-पुरुलिया मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर विधायक सीमा देवी, आजसू नेता जयपाल ¨सह, विभाग के एसडीओ अमित अंबर कश्यप, जेई विवेक साहू, सिल्ली थाना प्रभारी ¨चरजीत प्रसाद व बीसीओ सुरेंद्र उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। अधिकारियों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया और कहा कि शेष राशि सरकारी प्रक्रिया के बाद दी जाएगी।