Move to Jagran APP

गर्मी बढ़ने के साथ ही रांची में शुरू हो गई पानी के लिए जंग, देखें तस्वीरें

राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पानी के लिए मारामारी शुरू हो गई है। वह 4 बजे से लोग कतार में लग रहा है। रांची नगर निगम के पानी का टैंकर आने का इंतजार किया जा रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 08:07 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 08:07 AM (IST)
गर्मी बढ़ने के साथ ही रांची में शुरू हो गई पानी के लिए जंग, देखें तस्वीरें
गर्मी बढ़ने के साथ ही रांची के अलग-अलग इलाकों में शुरू हो गई पानी के लिए जंग। जागरण

रांची [मनोरंजन] । राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पानी के लिए मारामारी शुरू हो गई है। वह 4 बजे से लोग कतार में लग रहा है। रांची नगर निगम के पानी का टैंकर आने का इंतजार किया जा रहा है। पड़ोसियों के साथ चल रहे सौहार्द पूर्ण रिश्ते बिगड़ने लगे हैं।

loksabha election banner

कई इलाकों में नल से पानी निकलना बंद हो गया है। माताओं,बहनों से लेकर बच्चे और बूढ़े तक हाथ में पानी का बर्तन लेकर रांची नगर निगम के टैंकर का इंतजार कर रहे हैं। सर्वाधिक समस्या हार्मोन इलाके में हो रही है। यहां के हालात को देखते हुए निगम की ओर से सुबह ही टैंकर भेजना प्रारंभ कर दिया गया है। पानी के खाली बर्तन इलाके के हालात को बखूबी बयां कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.