आदिवासियों की जमीन को लुटने नहीं देंगे : रामेश्वर
भारत मुंडा समाज द्वारा मंगलवार को बारह पड़हा मैदान पुंदाग ओरमाझी में पखरा का अयोजन हुआ।
संसू, ओरमाझी : भारत मुंडा समाज द्वारा मंगलवार को बारह पड़हा मैदान पुंदाग ओरमाझी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उराव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि राज्य के जल जंगल जमीन बचाने व गरीबों के शोषण के खिलाफ जनमानस को जगाने वाले बिरसा मुंडा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहला उलगुलान किया था। उन्होंने कहा कि आज भी सरकारी तंत्र द्वारा आदिवासियों की भूमि गलत ढंग से एक्वायर की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की इस प्रकार का मामला है तो सरकार के संज्ञान में दें। आदिवासी जमीन को लुटने नहीं दिया जाएगा। झारखंड के जल जंगल जमीन व राज्य की संस्कृति बचाने के लिए उन्होंने जतरा का आयोजन करने के लिए उत्साह बढ़ाया और कहा कि बाहरी लोगों को दोना देंगे पर कोना लेने नहीं देंगे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरहाना की और कहा कि जो लोग राज्य सरकार की कार्यो की आलोचना करते हैं उन्हे गाव जाकर देखना चाहिए। गाव में ही विकास व झारखंड की संस्कृति दिखती है। उन्होंने कहा विपक्ष हल्ला करते रहे राज्य सरकार अपना कार्य करती रहेगी। वहीं विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि राज्य की संस्कृति बचाए बिना राज्य को बचाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार ने खेल निति पर सीधी नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई है। आज पाच वर्ष बाद संतोष ट्रॉफी खेलने के लिए राज्य के फुटबॉल टीम को भेजा गया। यह राज्य सरकार की उपलब्धि है। समारोह में बालक-बालिकाओं की प्रदर्शनी फुटबॉल मैच व सास्कृतिक कार्यक्त्रम का भी आयोजन हुआ। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में उपप्रमुख जयगोविंद उर्फ लालू साहू, पुर्व उपप्रमुख मुंतजीर अहमद रजा, सोमनाथ मुंडा, बीणा देवी, चतुर साहू, शिबु साहू, प्रेमनाथ मुंडा, आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल थे।