लिट्टीपाड़ा में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
लिट्टीपाड़ा में उपचुनाव के तहत नौ अप्रैल को पड़े वोटों की गणना गुरुवार को होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राज्य ब्यूरो, रांची। लिट्टीपाड़ा में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा। उपचुनाव के तहत नौ अप्रैल को 272 बूथों पर पड़े वोटों की गणना गुरुवार को होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मतगणना में मुख्य रूप से भाजपा व झामुमो के प्रत्याशी क्रमश: हेमलाल मुर्मू व साइमन मरांडी के भाग्य का फैसला होगा। हालांकि चुनाव मैदान में दस प्रत्याशी थे, जिनमें झाविमो के किस्टो सोरेन भी शामिल थे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए गयालाल देहरी व शिवचरण माल्टो ने अंतिम समय में भाजपा को समर्थन देने का फैसला कर लिया था, हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इन्हें भी कुछ वोट पड़े होंगे।
EVM से छेड़छाड़ होती तो मैं सत्ता में नहीं होता, अकाली होते : अमरिंदर सिंह
गौरतलब है कि झामुमो विधायक के निधन के कारण यहां नौ अप्रैल को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में 74.30 फीसद मतदान हुआ है। लगभग 75 फीसद पुरुष व 73 फीसद महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।