Move to Jagran APP

West Singhbhum Corona Update: प सिंहभूम में आज फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Chaibasa Corona छपश्चिमी सिंहभूम में रविवार को भी दो नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों संक्रमित जगन्नाथपुर के रहने वाले हैं। ये हाल ही में गुंटुर और मुंबई से चाईबासा पहुंचे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:25 AM (IST)
West Singhbhum Corona Update: प सिंहभूम में आज फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
West Singhbhum Corona Update: प सिंहभूम में आज फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

चाईबासा, जासं। Chaibasa Corona News पश्चिमी सिंहभूम में रविवार को भी दो नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों संक्रमित जगन्नाथपुर के रहने वाले हैं। एक व्यक्ति आंध्रप्रदेश के गुंटुर जिला और दूसरा व्यक्ति महाराष्ट्र के मुंबई से पिछले दिनों चाईबासा लौटे थे। दोनों को जगन्नाथपुर में बने कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। रविवार की शाम को दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड-19 समर्पित रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर में भर्ती कराया गया है। इन दोनों को मिलाकर जगन्नाथपुर प्रखंड में अब तक 5 कोरोना पाजिटिव केस आये हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 57 कोरोना पाजिटिव केस हुए हैं। 35 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 22 व्यक्ति ही इलाजरत हैं।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.