Move to Jagran APP

रांची से आरा के लिए 26 जून से साप्ताहिक स्पेशल और सासाराम के ल‍िए 23 जून से चलेगी ट्रेन

रेलवे ने यात्र‍ियों की असुव‍िधा को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची से ब‍िहार के आरा और रांची से ब‍िहार के सासाराम स्‍टेशन तक ट्रेन सेवा शुरू करने का न‍िर्णय ल‍िया है। इन स्‍टेशनों के बीच ट्रेनों का पर‍िचालन शुरू होने से यात्र‍ियों को राहत म‍िलेगी।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 10:55 PM (IST)
रांची से आरा के लिए 26 जून से साप्ताहिक स्पेशल और सासाराम के ल‍िए 23 जून से चलेगी ट्रेन
रांची से ब‍िहार के दो प्रमुख स्‍टेशनों के ल‍िए चलेगी ट्रेन। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता) । यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची-आरा-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। 08640 रांची-आरा साप्ताहिक स्पेशल 26 जून से प्रत्येक शनिवार को रांची से चलेगी। रांची से 21:05 बजे प्रस्थान करेगी। 22:10 बजे मुरी, 23:20 बजे बोकारो स्टील सिटी, 00:20 बजे गोमो, 01:23 बजे कोडरमा, 03:05 बजे गया, 04:40 बजे सासाराम तथा 07:55 बजे आरा पहुंचेगी।

prime article banner

इसी तरह 08639 आरा-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 जून से प्रत्येक रविवार को आरा से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। 11:50 बजे यह ट्रेन सासाराम, 14:10 बजे गया, 15:16 बजे कोडरमा, 16:22 बजे गोमो, 17:50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 18:51 बजे मुरी और 20:10 बजे रांची पहुंचेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर की दो बोगी, सामान्य श्रेणी की पांच बोगी, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास की चार बोगी, वातानुकूलित थ्री टियर की एक बोगी समेत कुल 12 बोगियां होंगी।

23 जून से हफ्ते में छह दिन चलेगी रांची सासाराम रांची स्पेशल

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची सासाराम रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 08635 रांची-सासाराम स्पेशल ट्रेन 23 जून से सप्ताह में छह दिन (शनिवार छोड़कर) रविवार से शुक्रवार को रांची से चलेगी। यह ट्रेन रांची से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। 18:03 बजे लोहरदगा, 19:10 बजे टोरी, 20:39 बजे डालटनगंज, 22:05 बजे गढ़वा रोड, 23:23 बजे डेहरी ऑन सोन व 01:00 बजे सासाराम पहुंचेगी।

इसी तरह 08636 सासाराम रांची स्पेशल ट्रेन 24 जून से सप्ताह में छह दिन (रविवार छोड़कर) सोमवार से शनिवार को सासाराम से चलेगी। सासाराम से 03:40 बजे प्रस्थान करेगी। डेहरी ऑन सोन 03:55 बजे, गढ़वा रोड 05:30 बजे, डालटनगंज 06:01 बजे, टोरी 08:10 बजे, लोहरदगा 09:00 बजे व रांची 10:15 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर के दो कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित चेयर कार के दो कोच होंगे। यानी कुल 14 कोच होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.