Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से झारखंड बेेहाल, कई ज‍िलों में बारिश होने की संभावना, वज्रपात की भी आशंका

झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड के कारण शाम में घरों से नहीं न‍िकलना चाह रहे हैं। सुबह होते कोहरा छाया रहता है। आने वाले द‍िनों में मौसम कैसा रहेगा क‍िस ज‍िले में क्‍या हो सकता है इसकी जानकारी दे रहे हैं मौसम व‍िज्ञानी अभ‍िषेक आनंद।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 06:00 AM (IST)
कड़ाके की ठंड से झारखंड बेेहाल, कई ज‍िलों में बारिश होने की संभावना, वज्रपात की भी आशंका
राजधानी रांची के पहाड़ी मंद‍िर क्षेत्र में कुछ ऐसा द‍िख रहा नजारा। जागरण

रांची, जागरण संवाददता। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने विशेष बुलेटिन जारी कर चेतावनी दी है कि गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह आदि जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

रांची समेत इन ज‍िलों में हुई बार‍िश

मौसम विभाग ने कहा है क‍ि गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह जिलों में मंगलवार को कहीं-कहीं बूंदा-बांदी, तो कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई है। इधर, राजधानी रांची में सुबह से ही द‍िनभर बादल छाए रहे। राजधानी में भी रात करीब साढ़े नौ बजे बारिश हुई।

रांची में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट होने और तेज हवा चलने से शाम होते ही सिहरन बढ़ गई। लोग कड़ाके की ठंड का सामना करने लगे। लोग अपने अपने घरों में दुबक गए।

29 और 30 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 और 30 दिसंबर 2021 तक ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। उन्‍होंने कहा क‍ि इस दौरान बारिश होने और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। खासकर किसानों को अपने खेतों में नहीं जाने और पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने का निर्देश द‍िया है।

घना कोहरा होने को लेकर भी चेतावनी

मौसम विभाग ने विशेष बुलेटिन में बताया है कि 30 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। मौसम व‍िज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद कोहरा घना हो जाता है। वहीं धुंध में भी बढ़ोतरी होगी।

इन शहरों में ऐसा रहा तापमान (डिसे)

शहर --------- अधिकतम ---  न्यूनतम

रांची ------------ 21.8 -------- 14.2

जमशेदपुर ------ 25.2 ------- 15.4

मेदिनीनगर ------ 26.1 ------- 13.3

हीटर और कोयला का चूल्‍हा बंद कमरे नहीं जलाएं

झारखंड के हजारीबाग और रांची ज‍िले में कई लोग ठंड से बचने के ल‍िए कमरे में हीटर और कोयला का चूल्‍हा जलाकर सो गए। इसका असर यह हुआ क‍ि इन लोगों की मौत हो गई। दोनों ज‍िलों में अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल, कोयला के चूल्‍हे से न‍िकलने वाला धुआं खतरनाक होता है। डाक्‍टरों ने भी ऐसा करने से मना क‍िया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.