Move to Jagran APP

Weather Update: अगले 48 घंटे तक हीट वेव, इन इलाकों में चलेंगी गर्म तेज हवाएं; जानें अपने शहर का हाल

अगले 48 घंटे में गढ़वा पलामू लातेहार व चतरा जिले में हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 03:59 PM (IST)
Weather Update: अगले 48 घंटे तक हीट वेव, इन इलाकों में चलेंगी गर्म तेज हवाएं; जानें अपने शहर का हाल
Weather Update: अगले 48 घंटे तक हीट वेव, इन इलाकों में चलेंगी गर्म तेज हवाएं; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के साथ झारखंड के अधिकतर इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन में लू चलेंगी। पारा तेजी से ऊपर जाएगा। मंगलवार की सुबह जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत अगले 48 घंटे में गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा जिले में हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि 26 व 27 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान राज्य के उत्तरी व मध्य भाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। बताया कि 28 व 29 मई को राज्य के उत्तरी व मध्य भाग में हल्की बारिश होगी और तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आगामी दो दिनों तक राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39-40 डिसे., जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39 डिसे. व डालटनगंज का अधिकतम तापमान 44-45 डिसे. तक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 26 मई को उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश या वज्रपात होने की संभावना है।

27 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग के जिलों में, 28 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग के जिलों में, जबकि 29 मई को राज्य के पूर्वी व मध्य भाग के जिलों में हल्की बारिश व वज्रपात होने की संभावना है। इधर, सोमवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 4.0 व न्यूनतम तापमान में 5.0 डिसे. की वृद्धि दर्ज की गई।

 

गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में अनुमानित अधिकतम तापमान

जिला        25 मई     26 मई     27 मई     28 मई     29 मई

  • गढ़वा          45           45         44         44           41
  • पलामू          45          45          44         44           42
  • चतरा           45          45          44        44           42
  • लातेहार        45          44          43        44            41
  • रांची             41         41          40        39            39
  • जमशेदपुर      39         39          39        39            37


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.