Move to Jagran APP

Jharkhand News: झारखंड में आज से दो दिन बारिश-वज्रपात का ALERT; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand News आज पलामू गढ़वा चतरा कोडरमा लातेहार और लोहरदगा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रांची बोकारो गुमला हजारीबाग खूंटी रामगढ पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा सरायकेला-खरसावां पलामू गढ़वा चतरा कोडरमा लातेहार और लोहरदगा के लिए कल यलो अलर्ट जारी किया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 05:13 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 07:42 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड में आज से दो दिन बारिश-वज्रपात का ALERT; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand News: 5-6 फरवरी को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना है।

रांची, जासं। Jharkhand News, Jharkhand Weather News Update राजधानी रांची व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ दिख रहा है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम हवाओं के कारण लोगों को कनकनी महसूस होती रही। इधर, मौसम विभाग ने बताया है कि पांच और छह फरवरी को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने पांच फरवरी के लिए पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, छह फरवरी के लिए मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

दिन में मौसम रहेगा साफ, शाम से छाएंगे बादल

शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम मुख्य रूप से साफ है। वहीं आसपास के इलाके में हल्का कोहरा देखने को मिला जो सुबह होते ही खत्म हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि दक्षिण पश्चिमी हवा का असर पूरे दिन रहेगा। इसके बाद शाम से आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बोकारो में 06.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी।

तापमान में नहीं आएगा बदलाव

मौसम में परिवर्तन को लेकर इन इलाकों में तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, सात फरवरी को रांची और आसपास के इलाकों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बोकारो में 06.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान (डिसे.)

  • रांची     27.2     9.2
  • जमशेदपुर   29.0   9.0
  • मेदिनीनगर  30.4    8.4
  • कांके (एग्रो)  27.2   7.9

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.