Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले दो-चार घंटों में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
Jharkhand Weather Alert Mausam Ka Haal Ranchi Hindi News रांची साहिबगंज और सरायकेला-खरसावां के अलावा बिहार के नवादा बांका भागलपुर और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज गरज के साथ हवाएं चलेंगी।
रांची, जासं। Jharkhand Weather Alert, Mausam Ka Haal झारखंड में अगले दो से चार घंटों में तेजी से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के द्वारा आज शाम जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-चार घंटों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही बादल गरज सकते हैं। पूर्वानुमान के अनुसार, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गया, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, जमुई, खूंटी, कोडरमा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, साहिबगंज और सरायकेला-खरसावां के अलावा बिहार के नवादा, बांका, भागलपुर और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज गरज के साथ हवाएं चलेंगी। बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों से राज्य में मौसम बदला हुआ है। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। दिन भर में कई बार मौसम में बदलाव हो रहा है।
पिस्का मोड़ इलाके में बिजली कटौती से परेशान रहे लोग
राजधानी रांची में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पिस्का मोड़ इलाके में सोमवार को दोपहर बाद 3:00 बजे बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। इस वजह से इलाके के लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि पिस्का मोड़ इलाके में छह-सात दिन से लगातार बिजली कट रही है। पता नहीं क्यों ऐसा हो रहा है। लोगों का कहना है कि वह बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करते हैं तो अधिकारी फोन नहीं उठाते।
दूसरी तरफ बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिस्का मोड फीडर में खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। लगभग 6:30 बजे पिस्का मोड़ फीडर की खराबी दूर कर ली गई है। इस वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इंदिरापुरी एरिया में बिजली आपूर्ति इसके बाद भी बाधित थी। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई। मिस्त्री मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि इंसुलेटर पंक्चर होने की वजह से इंदिरापुरी की बिजली गुल हुई है। देर रात इंदिरापुरी की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।