Move to Jagran APP

कूड़े के ढेर से फैल रहा दुर्गध, बदबू से राहगीर परेशान

रांची संसाधनों की कमी से जूझ रहे रांची नगर निगम के अधिकारी शहर को साफ करने का दावा कर र

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 07:55 AM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 07:55 AM (IST)
कूड़े के ढेर से फैल रहा दुर्गध, बदबू से राहगीर परेशान
कूड़े के ढेर से फैल रहा दुर्गध, बदबू से राहगीर परेशान

रांची : संसाधनों की कमी से जूझ रहे रांची नगर निगम के अधिकारी शहर को साफ करने का दावा कर रहा है। जबकि शहर चार-पांच दिनों से कूड़े डंप हैं। कूड़े के ढेर से फैल रहे दुर्गध से राहगीर परेशान हैं। सफाई के नाम पर नगर निगम की व्यवस्था नाकाम है। निगम के पास उपलब्ध संसाधन शहर में पड़े कूड़े के ढेर को ढोने में सक्षम नहीं हैं। मुख्य मार्गो के किनारे लगे पोल माउंटेड डस्टबिन भी कूड़े से भरे हैं। डस्टबिन में जगह नहीं होने के कारण लोग डस्टबिन के नीचे कूड़ा फेंक रहे हैं। मोरहाबादी, खेलगांव, कांटाटोली, कर्बला चौक, मधुकम व नागाबाबा खटाल स्थित मिनी ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) में सभी कांपैक्टर कूड़े से भरे पड़े हैं। एमटीएस परिसर में खड़े टाटाएस व टाटा जिप वाहन भी कूड़े से भरे पड़े हैं। मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक से लालपुर चौक, सेंट जेवियर्स कॉलेज से डंगरा टोली होते हुए कांटाटोली चौक तक जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। एमटीएस में उपस्थित आरएमएसडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड (एस्सेल इंफ्रा) के कर्मियों ने बताया कि वेंडर ने डीजी सेट (जेनरेटर) व झिरी स्थित कूड़ा डपिंग यार्ड में दो पोकलेन का सर्विस भी बंद कर दिया है। कंपनी की ओर से वेंडर के लाखों रुपये बकाए राशि का भुगतान नहीं किया गया है। नतीजतन कांपैक्टर में भरे कूड़े को खाली करना संभव नहीं है। कंपनी का कांटा घर खराब होने के कारण नगर निगम ने सात मार्च तक निजी कांटा घर में कांपैक्टर में भरे कूड़े का वजन कराने की स्वीकृति प्रदान की थी। उसके बाद कंपनी की ओर से निजी कांटा घर में वजन कराने की अनुमति भी नहीं ली गई है। कंपनी के कर्मियों के मुताबिक निजी कांटा घर का लगभग 35 हजार रुपये बकाया है। नतीजतन अब निजी कांटा घर के मालिक ने भी सेवा देने से इंकार कर दिया है। एएमसी ने कांपैक्टर खाली कराने का दिया निर्देश : गुरुवार की शाम अपर नगर आयुक्त (एएमसी) गिरिजा शंकर प्रसाद ने जोनल सुपरवाइजर व मल्टी परपस सुपरवाइजरों को निर्देश दिया है कि कांपैक्टर में भरे कूड़े को खाली कराएं। उन्होंने एमटीएस से कांपैक्टर के परिचालन की निगरानी व झिरी के लिए प्रस्थान कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। निगम के 25 टाटाएस से हो रहा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन : 33 वार्डो की संकरी गलियों में रांची नगर निगम 25 टाटाएस वाहन के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करा रहा है। जबकि विभिन्न वार्डो में नगर निगम के ट्रैक्टर व सफाईकर्मी कूड़ा का उठाव कर रहे हैं। निगम के अधिकारियों की मानें तो प्रतिदिन प्रति वार्ड में आठ टन औसतन कचरा निकलता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.