रांची का यह किसान घर की मरम्मत को फसल बिकने का कर रहा था इंतजार, देर रात टूटी आफत
किसान रघुवर महतो के पच्चास हजार की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद किसान के माथे पर चिंता की लकींरे खींच गईं। बातचीत में किसान ने बताया कि वह घर की मरम्मत के लिए फसल बिकने का इंतजार कर रहा था।
राहे (रांची) संसू । राहे ओपी क्षेत्र स्थित पोआदिरी गांव में देर रात किसान रघुवर महतो के खलिहान में आग लग गई। जिसमें किसान रघुवर महतो के पच्चास हजार के फसल जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद किसान के माथे पर चिंता की लकींरे खींच गईं। बातचीत में किसान ने बताया कि वह घर की मरम्मत के लिए फसल बिकने का इंतजार कर रहा था। इस बीच देर रात आगलगी की घटना हो गई और सारा फसल बर्बाद हो गया।
इधर, आगलगी की सूचना पर जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि खेत्र मोहन सिंह मुंडा गांव जाकर नुकसान की जानकारी ली। वहीं, अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों से बात कर आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजादिलाने का आश्वासन भी दिया।
नहीं कम हो रही है किसानों की समस्याएं, हाथियों का उपद्रव जा रही
किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। राहे प्रखंड के होटलो पंचायत के कई गांव में जंगली हाथियों ने फसल की नुकसान पहुंचा दिया है। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है। किसानों का कहना है कि आए दिन उन्हें हाथियों के उपद्रव का सामना करना पड़ता है। इसमें फसलों के साथ-साथ कई बार जान का जोखिम उठाना पड़ता है।