Move to Jagran APP

रिमझिम बारिश से बदला रांची का मौसम, गर्मी से मिली राहत

शुक्रवार की शाम मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ रांची समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 08:00 AM (IST)
रिमझिम बारिश से बदला रांची का मौसम, गर्मी से मिली राहत
रिमझिम बारिश से बदला रांची का मौसम, गर्मी से मिली राहत

जासं, रांची : शुक्रवार की शाम मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ रांची समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रांची में शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक 10 मिमी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने रांची के लिए दो बार वज्रपात के लिए यलो अलर्ट जारी जारी किया। रांची के अलावा मौसम विभाग ने खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, धनबाद और बोकारो के लिए चेतावनी जारी की।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ बिहार से सटे एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन हुआ है। इसके कारण रांची, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और सिमडेगा में अगले दो दिनों तक वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने को कहा है। विशेषकर वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। सबसे अधिक बारिश कोलेबिरा में

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कोलेबिरा में हुई। यहां 22.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 42 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर- अधि. ताप.-न्यू. ताप.

रांची-37.0- 23.3

जमशेदपुर- 34.4- 24.4

मेदिनीनगर- 40.0- 25.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.