Move to Jagran APP

रांची में आंधी-पानी में भी नहीं कटेगी बिजली, ऐसा दावा करने वाले कहां हैं..

रांची राजधानी में शुक्रवार को आंधी-पानी के बाद आधे इलाके में बिजली गुल रही। कांटा टोली कोकर लालपुर बूटी मोड़ खेलगांव राजभवन सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 08:15 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 08:15 AM (IST)
रांची में आंधी-पानी में भी नहीं कटेगी बिजली, ऐसा दावा करने वाले कहां हैं..
रांची में आंधी-पानी में भी नहीं कटेगी बिजली, ऐसा दावा करने वाले कहां हैं..

जासं, रांची : राजधानी में शुक्रवार को आंधी-पानी के बाद आधे इलाके में बिजली गुल रही। कांटा टोली, कोकर लालपुर, बूटी मोड़, खेलगांव, राजभवन सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। राजभवन इलाके में तकरीबन दो घंटे बिजली गुल रही। आइटीआइ स्टेशन से भी बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही आंधी चली, सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। वहीं कई इलाकों में डालियां टूटने से तार टूट गए थे। इस वजह से बिजली आपूर्ति नहीं हुई। कुछ इलाकों में इंसुलेटर पंक्चर भी कारण बना।

loksabha election banner

दरअसल, बिजली विभाग अपने ही दावों के फेल होने का रिकार्ड बना रहा है। 24 घंटे आपूर्ति तो महज स्वप्न ही है। विभाग ने कहा था कि नियमित रूप से डालियों की छंटाई की जा रही है। आंधी पानी आने पर भी आपूर्ति बाधित नहीं होगी। बावजूद मौसम खराब होने पर बिजली सप्लाई काट दी जा रही है।

सर्किट हाउस इलाका : पंक्चर हो गया इंसुलेटर

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्किट हाउस फीडर का इंसुलेटर पंक्चर होने से इस इलाके में बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। बाद में इंजीनियरों ने फाल्ट का पता लगाया। रात 8:00 बजे सर्किट हाउस एरिया में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

आइटीआइ पावर सब स्टेशन : टूट गए थे बिजली के तार आइटीआइ पावर सबस्टेशन के तहत आने वाले इलाकों में आंधी के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूट गई थीं। डालियां टूटने से बिजली के तार टूट गए। इसकी वजह से आइटीआइ फीडर तकरीबन ढाई घंटे तक बंद रहा। बाद में इंजीनियरों ने फाल्ट को ठीक किया। तब जाकर इलाके की बिजली बहाल हो सकी। कुछ इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर बिजली आपूर्ति चालू की गई।

झमाझम बारिश से भीगी रांची, अचानक बढ़ी ठंड

राजधानी रांची में शुक्रवार की शाम चार बजे के आसपास गर्जन के साथ जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसके लिए शाम तीन बजे ही यलो अलर्ट जारी किया था। बारिश से अचानक कनकनी बढ़ गई। बारिश के दौरान 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। एक घंटे से भी कम समय में रांची में तीन एमएम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका असर अन्य राज्यों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि शनिवार को राज्य में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

रांची 25.8 16.0

जमशेदपुर 28.6 17.4

मेदिनीनगर 30.4 14.2 बिजली विभाग ने काटे 593 बकायेदारों के कनेक्शन

बिजली विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाकर बिजली का बिल अदा नहीं करने वाले 593 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया है। इन बकायेदारों पर 69 लाख 22 हजार रुपये का बकाया था।

इलाका इतने के कनेक्शन काटे जुर्माना (रुपये में)

डोरंडा 67 सात लाख 65 हजार

कोकर 47 पांच लाख 97 हजार

न्यू कैपिटल 63 छह लाख 19 हजार

रांची सेंट्रल 52 छह लाख 38 हजार

रांची ईस्ट 101 11 लाख दो हजार

रांची वेस्ट 92 11 लाख 45 हजार

खूंटी 39 तीन लाख 50 हजार

गुमला 62 पांच लाख 98 हजार

लोहरदगा 41 छह लाख 72 हजार

सिमडेगा 29 चार लाख 36 हजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.