Ganga Dussehra 2020: गंगा दशहरा पर अच्छी बारिश व अच्छी खेती के लिए ग्रामीणों ने किया नदी पूजन
Ganga Dussehra. बिशनपुर उत्तरी कोयल नदी में बनारी के पास इस वर्ष अच्छी वर्षा अच्छी खेती की मंगलकामना के लिए नदी पूजन किया गया।
रांची, जासं। गंगा दशहरा के अवसर पर आज सोमवार को विकास भारती बिशुनपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुमला जिला के प्रखंड बिशनपुर उत्तरी कोयल नदी में बनारी के पास नदी पूजन किया गया। इस वर्ष अच्छी वर्षा अच्छी खेती की मंगलकामना को लेकर नदी पूजन किया गया। साथ ही जल बचाने का संकल्प भी लिया गया। नदी पूजन कार्यक्रम में संयुक्त सचिव महेन्द्र भगत, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर संजय पाण्डेय, शिक्षाविद् कुमकुम मैत्रा, वैज्ञानिक नीरज कुमार वैश्य, अजीत उरांव, विनोद कुमार, विपिन तिवारी, संजय कुमार, सौरव कुमार, मुन्नी देवी, सूर्यमणि भगत, मयंती देवी, शत्रुघ्न लकड़ा आदि लोग मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
बता दें कि गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व है। इधर, राज्य के कई भागों में लोगों ने घरों में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान किया। इसके बाद विधिवत पूजा पाठ व अनुष्ठान किया।