Move to Jagran APP

चट मंगनी-पट ब्‍याह: पेड़ के नीचे प्यार की पींगे बढ़ा रहा था प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने करा दी शादी Garhwa News

Jharkhand Garhwa News Hindi Samachar शुक्रवार को गढ़वा के अखौरी तहले गांव में दोनों एक बबूल के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इन पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। शादी के मौके पर बड़ी संख्‍या में ग्रामीण मौजूद थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 01:28 PM (IST)
चट मंगनी-पट ब्‍याह: पेड़ के नीचे प्यार की पींगे बढ़ा रहा था प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने करा दी शादी Garhwa News
Jharkhand Garhwa News प्रेमी युगल की शादी कराते ग्रामीण।

मझिआंव (गढ़वा), जासं। गढ़वा जिले में एक प्रेमी जोड़ा पेड़ के नीचे प्‍यार की पींगे बढ़ा रहा था। अपने भावी जीवन का सपना संजो रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्‍हें देख लिया और उनकी मन की मुराद पूरी कर दी। मामला शुक्रवार का मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक का है। यहां के अखौरी तहले में गिजाल टोला पर दो बालिग प्रेमी जोड़ा पेड़ के नीचे बैठकर समय गुजार रहा था। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्‍हें धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में मौके पर ही दोनों की शादी करा दी गई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कोशियारा निवासी बालकिशुन राम का 22 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार का अखौरीतहले गांव में मौसी का घर है। साथ ही इसी गांव में उसके बड़ा भाई का ससुराल भी है। इस कारण मंतोष का अपने रिश्तेदार के घर आना जाना पहले से ही था। इसी बीच अखौरी तहले गांव निवासी संतोष राम की 20 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के साथ उसका मेलजोल हुआ और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अखौरी तहले गांव में दोनों एक बबूल के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इन पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा लड़के के पिता एवं भाई को बुलाया गया।

जब तक उसके पिता एवं भाई पहुंचते, इससे पहले ही ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी जोड़े की गांव में मौजूद स्वजन एवं प्रेमी-प्रेमिका की सहमति के बाद दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान लड़का-लड़की ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया तथा लड़का ने सिंदूर दान किया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीण महिलाओं ने गीत गाकर इस प्रेम विवाह में अपनी भूमिका निभाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सर्पदंश से किशोरी की मौत

हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव के पहाड़ी से सटे बनरखोहा टोला निवासी गिरधारी रजवार की पुत्री गीता कुमारी 17 वर्ष की मौत गुरुवार की रात सर्पदंश से हो गई। गीता की मां ने बताया कि घर की माली हालत खराब होने के कारण घर में चारपाई की कमी के कारण गीता शाम में खाना खाने के बाद हर दिन की भांति जमीन पर ही बिस्तर लगा कर रात में सो गई। साथ ही सोने से पहले हमने घर में जल रहे ढिबरी को बुझा दिया था। जिस जगह पर गीता सो रही थी, वहीं पास में घर में मुर्गी भी बंधी थी।

अचानक रात में सांप ने मुर्गी को डंसने के बाद सो रही गीता को भी डस लिया। मुर्गी की आवाज सुनकर जब लोग जगे और लाइट जलाया तो देखा कि‍ गीता बेहोश पड़ी है और उसके पास सांप रेंग रहा है। इसके बाद पड़ोस के लोगों के सहयोग से स्वजन रात में निजी वाहन से उसे सदर अस्पताल गढ़वा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर घर लौट आए। इसकी जानकारी मिलने के बाद हरिहरपुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.