रांची में युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, रेलवे के नोटिस से था तनाव में
रांची के जगन्नाथपुर इलाके में एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम विक्रम सिंह है। वह एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
रांची/ तुपुदाना, जासं । रांची के जगन्नाथपुर इलाके में एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम विक्रम सिंह है। वह एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना कर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह खिड़की से लोगों ने देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है।
वह अपने गमछे से ही फंदा बनाकर पंखे से झूल गया था। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस को जानकारी मिली है कि विक्रम को शराब की लत थी। उसका घर रेलवे की जमीन पर है। जिसे रेलवे की तरफ से खाली करने का आदेश दिया गया था। इसे लेकर भी वह काफी परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।