Move to Jagran APP

विकास भारती में कार्यरत कांति देवी को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार, चावल उत्पादन में किया बेहतर Ranchi News

Jharkhand. पीएम मोदी ने चावल उत्पादन में बेहतर परिणाम के लिए कांति देवी को 2 लाख रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 04:37 PM (IST)
विकास भारती में कार्यरत कांति देवी को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार, चावल उत्पादन में किया बेहतर Ranchi News
विकास भारती में कार्यरत कांति देवी को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार, चावल उत्पादन में किया बेहतर Ranchi News

रांची, जासं। विकास भारती बिशुनपुर में कार्यरत कांति देवी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इसके लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया है। दरअसल कांति देवी ने 2016-17 में धान की श्री विधि द्वारा वैज्ञानिक खेती कर 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त किया। पीएम मोदी ने चावल उत्पादन में बेहतर परिणाम के लिए कांति देवी को 2 लाख रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

कांति देवी की स्थिति पहले ठीक नहीं थी। कांति देवी ने चावल की खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने चावल की खेती के उत्पादन में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। 2 जनवरी को कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने कांति देवी को सम्मानित किया। कांति देवी विकास भारती बिशुनपुर में कृषि सिंगल विंडो घाघरा में कार्यरत हैं। इधर, शनिवार को विकास भारती बिशुनपुर के सचिव डॉ अशोक भगत ने कांति देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.