इशान की पारी पर भारी जडेजा का शतक
जडेजा ने अपनी 116 गेदो की पारी मे सात चौके व चार छक्के जड़े। चिराग जानी ने 59, कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 39 रनो की पारी खेली।
जागरण संवाददाता, रांची : स्टार आलराउंडर रवीद्र जडेजा की शानदार बल्लेबाजी (113 नाबाद) की बदौलत सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी मे रविवार को झारखंड को चार विकेट से पराजित किया। हैदराबाद जिमखाना ग्राउंड मे कप्तान इशान किशन की अच्छी पारी (96 गेदो पर 93) व सुमित कुमार के अर्द्धशतक (64) की बदौलत झारखंड ने 50 ओवरो मे नौ विकेट पर 329 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब मे रवीद्र जडेजा की शतकीय पारी के दम पर सौराष्ट्र ने 48.2 ओवरो मे छह विकेट पर 333 रन बना लिए।
जडेजा ने अपनी 116 गेदो की पारी मे सात चौके व चार छक्के जड़े। चिराग जानी ने 59, कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 39 रनो की पारी खेली। झारखंड की ओर से आशीष कुमार ने दो, वरुण एरोन, विकास कुमार, शाहबाज नदीम व उत्कर्ष सिंह ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले झारखंड की पारी कप्तान इशान किशन के इर्द गिर्द घूमती रही। इशान व सुनील के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज सौराष्ट्र के गेदबाजो का सामना नही कर पाया। इशान किशन ने अपनी पारी मे 96 गेदो का सामना करते हुए पांच चौके व सात छक्के जड़े। जबकि सुमित कुमार ने 57 गेदो की पारी मे सात चौके व एक छक्का लगाया। विराट सिंह ने 44, सौरभ तिवारी ने 19, कुमार देवब्रत ने 14, अनुकूल राय ने 16, विकास ने 19 व वरुण एरोन ने 20 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से जयदेव उनादकट , शौर्या, चिराग जानी ने दो-दो विकेट लिए।