उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 10 अगस्त को आएंगे रांची, स्थानीय कार्यक्रम में लेंगे भाग
Jharkhand. मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार को अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 10:20 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 10 अगस्त को रांची आएंगे। वे यहां प्रस्तावित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार को अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन और फिर वहां से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करने का निर्देश दिया है। वहीं, उपराष्ट्रपति की गरिमा के अनुरूप प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखने को कहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों से समन्वय कर उपराष्ट्रपति के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक की तैयारियों का खाका तैयार करने का निर्देश अफसरों को दिया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें