Move to Jagran APP

रांची स्‍टेशन से हावड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पांच घंटे में तय होगी दूरी

Indian Railways यह नई ट्रेन तकनीक और आधुन‍िक सेवाओं से इस कदर लैस होगी क‍ि इसमें सफर करने का आनंद कई गुना बढ़ जाएगा। समय की बचत तो होगी ही यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं भी इसमें उपलब्‍ध रहेंगी। यह झारखंड की पहली ट्रेन होगी।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 01 Feb 2022 09:56 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 09:56 PM (IST)
Indian Railways Good News : वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन झारखंड की पहली ट्रेन होगी।

रांची, जागरण संवाददाता। भारत सरकार ने आम बजट के माध्यम से देश में 400 नए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। इस दिशा में रांची रेलवे स्‍टेशन से हावड़ा स्‍टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी पहले से चल रही है। इस ट्रेन के चलने से आप महज पांच घंटे में रांची रेलवे स्‍टेशन से हावड़ा पहुंच जाएंगे।

loksabha election banner

130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी

इससे हावड़ा से रांची जाने में समय की बचत होगी और यात्रियों को सहूलियत होगी। इस्टर्न रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भी हावड़ा-रांची वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था। रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। रांची से हावड़ा के बीच 419 किलोमीटर की दूरी चार घंटे 55 मिनट में तय करेगी। सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष से ट्रेन दौड़ेगी।

वंदे भारत झारखंड की होगी पहली ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं होंगी। रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड की पहली ट्रेन होगी। रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस मुरी, कुस्तौर, पुरुलिया, अनाडा, मोहनपुर, अंडाल और दानकुनी होकर चलेगी। ट्रेन रांची से खुलकर मुरी तक तो जाएगी, पर मुरी से पुरुलिया की ओर मुड़ जाएगी। इस वजह से बोकारो और धनबाद के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का मौका नहीं मिलेगा।

नई तकनीक से इस तरह लैस नजर आएगी ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन में एलईडी लाइट, हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, आन बोर्ड वाई-फाई, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, खूबसूरत आंतरिक सजावट, वैक्यूम शौचालय, हर सीट के नीचे रीड‍िंंग लाइट, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर के उपयोग से ट्रेन में चढऩे की सुविधा, इंटेलिजेंट एयर कंडीशन‍िंंग सिस्टम की सुविधा होगी। इसमें प्रवेश करने के बाद महसूस होगा क‍ि क‍िसी नई दुन‍िया में आप चले आए हैं।

यात्र‍ियों के ल‍िए यह सुव‍िधाएं होंगी इस नई ट्रेन में

इसके अतिरिक्त इस ट्रेन में शौचालय, सीसीटीवी, फायर फाइट‍िंंग सिस्टम, स्वचालित स्लाइड‍िंंग दरवाजा, ट्रेन के डिब्बे में लगे चार डिसप्ले बोर्ड में यात्रियों को ट्रेन की स्पीड, ट्रेन कहां पहुंची है, ट्रेन कितने समय में पहुंचेगी इस संबंध में जानकारी मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.