Move to Jagran APP

देख‍िए, अभ‍िनेत्री उर्फी जावेद की यह बोल्‍ड तस्‍वीरें, इनकी मोहक अदाओं पर फ‍िदा हैं यूथ

टीवी धारावाह‍िकों में काम करने वाली अभ‍िनेत्री उर्फी जावेद इन द‍िनों इंटरनेट मीड‍िया में छाई हुई हैं। हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। कभी व‍िवाद‍ित बयानों के कारण तो कहीं बोल्‍ड पोज के कारण...। इस अभ‍िनेत्री पर इस समय झारखंडी यूथ भी दीवाने हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:04 AM (IST)
देख‍िए, अभ‍िनेत्री उर्फी जावेद की यह बोल्‍ड तस्‍वीरें, इनकी मोहक अदाओं पर फ‍िदा हैं यूथ
टीवी धारावाह‍िकों की अभ‍िनेत्री उर्फी जावेद इन द‍िनों चर्चा में हैं।

रांची, ड‍िज‍िटल डेस्‍क। इंटरनेट मीड‍िया पर इन द‍िनों उर्फी जावेद सुर्ख‍ियों में हैं। हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। यूथ के बीच उनके प्रत‍ि दीवानगी देखते बन रही है। उनकी बोल्‍ड अदाएं यूथ को खूब भा रही हैं। उनकी बोल्‍ड तस्‍वीरें देखने को हर यूथ आतुर नजर आ रहा है। ऐसे में झारखंड के यूथ भी पीछे नहीं हैं। इंटरनेट मीड‍िया पर उन्‍हें खूब फालो कर रहे हैं।

loksabha election banner

बड़े पर्दे पर आने के ल‍िए दे रहीं बोल्‍ड पोज

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्‍मीं उर्फी जावेद के बारे में रांची के कोकर इलाके के रहने वाले 28 वर्षीय छात्र मेराज शाह कहते हैं- उर्फी जावेद ने इस समय यूथ पर जादू कर द‍िया है। हर कोई मोबाइल में उन्‍हें सर्च करते म‍िल जाएगा। उनकी बोल्‍ड तस्‍वीरें सभी देख रहे हैं। शायद वह धारावाह‍िक से अब बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही हैं। देख‍िए, बालीवुड में वह क‍ितना चल पाती हैं।

यूथ के बीच उर्फी जावेद की ही हो रही चर्चा

धनबाद के रहने वाले तौसीफ अंसारी इस समय रांची के एक स्‍वयंसेवी संस्‍था में काम करते हैं। उन्‍होंने इंटरनेट मीड‍िया के जर‍िए उर्फी जावेद की पूरी कुंडली खंगाल रखी है। बताते हैं- उर्फी जावेद का जन्‍म 15 अक्टूबर 1996 को मुस्लिम परिवार में हुआ। उनकी मां का नाम जकिया सुल्ताना है। उनकी एक बहन है, ज‍िनका नाम डाली जावेद है। तौसीफ कहते हैं क‍ि इस समय यूथ में स‍िर्फ उर्फी जावेद की ही चर्चा चल रही है। वह बेहद खूबसूरत हैं। उनकी अदाएं देखते बनती है। वह खुद भी फैशन ड‍िजाइनर रही हैं। लगता है वह अपने कपड़े खुद ड‍िजाइन करती हैं।

आनेवाले द‍िनों में स‍िनेमा के पर्दे पर भी मचाएंगी धमाल

बहरहाल, लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्‍नातक करने वाली उर्फी जावेद के बारे में रांची के डोरंडा इलाके की न‍िवासी अमृता कहती हैं क‍ि लड़क‍ियों के बीच भी उर्फी जावेद ही इन द‍िनों चर्चा का व‍िषय हैं। वह अपनी बोल्‍ड तस्‍वीरें इंटरनेट मीड‍िया पर खूब शेयर कर रही हैं। उनकी तस्‍वीरों को देखकर ऐसा लगाता है क‍ि उर्फी जावेद एक द‍िन भारतीय स‍िनेमा की मशहूर अभ‍िनेत्री बनेंगी। धमाल मचाएंगी। वैसे टीवी धारावाह‍िकों में उनके अभ‍िनय से हर कोई पर‍िच‍ित है। वह अच्‍छा अभ‍िनय भी कर लेती हैं। देख‍िए, आगे चलकर क‍िस फ‍िल्‍म में नजर आती हैं।

उर्फी जावेद शायद इसल‍िए दे रही हैं बोल्‍ड पोज ...

उर्फी जावेद के बारे में कुछ अलग ख्‍याल रखती हैं उर्म‍िला त‍िवारी। हट‍िया की रहने वाली उर्म‍िला कहती हैं क‍ि उर्फी जावेद स‍िनेमा की दुन‍िया में चर्च‍ित होने के ल‍िए बोल्‍ड तस्‍वीरें साझा करती हैं। वह इस क्षेत्र में कर‍ियर बनाना चाहती हैं। कई नई अभ‍िनेत्र‍ियों से उनका मुकाबला हो सकता है। इसल‍िए वह आगे न‍िकलने के चक्‍कर में कुछ ज्‍यादा ही बोल्‍ड इमेज द‍िखा रही हैं। वैसे टीवी धारावाह‍िकों में उन्‍होंने अच्‍छा अभ‍िनय क‍िया था। वह टीवी की चर्च‍ित धारावाह‍िकों में अभ‍िनय का जलवा ब‍िखेर चुकी हैं।

सुंदरता के साथ-साथ अभ‍िनय से र‍िझाना भी होगा

वहीं, रंगमंच से जुड़े जमशेदपुर के राकेश पांडेय कहते हैं क‍ि उर्फी जावेद भारतीय स‍िनेमा का भव‍िष्‍य तो हैं, लेक‍िन केवल सुंदरता और बोल्‍ड पोज देने से काम नहीं चलेगा। भारतीय स‍िनेमा के दर्शकों को अभ‍िनय से भी र‍िझाना होगा। अगर नहीं र‍िझा पाईं तो आउट हो जाएंगी। वैसे चर्चा में आने के ल‍िए वह इस समय अपनी तस्‍वीरें शेयर रह रही हैं। मीड‍िया में छाई हुई हैं। कर‍ियर बनाने के ल‍िए यह उनकी रणनीत‍ि का ह‍िस्‍सा भर है। वह बोल्‍ड बयानों के कारण भी चर्चा में रहती हैं। अगर फ‍िल्‍म अभ‍िनेत्री बनना है तो व‍िवाद‍ित बयानों से बचना होगा।

उर्फी जावेद का धारावाह‍िक से गहरा र‍िश्‍ता

  • उर्फी जावेद बचपन से एक्टिंग और डांसिंग का बहुत शौक रखती हैं।
  • करियर की शुरुआत फैशन डिजाइनर के तौर पर की थी, दिल्ली में।
  • वह द‍िल्‍ली में फैशन डिजाइनर की सहयोगी के रूप में काम करती थींं।
  • इस समय वह कर‍ियर बनाने के ल‍िए मायानगरी मुंबई में रहती हैं।
  • वर्ष 2016 में बड़े भैया की दुल्हनिया सीरियल में उन्‍होंने काम क‍िया था।
  • सोनी टीवी पर प्रसार‍ित इस धारावाह‍िक में उर्फी जावेद का नाम पंत था।
  • उर्फी जावेद ने चंद्र नंदिनी नामक धारावाह‍िक में भी अभिनय किया है।
  • वर्ष 2017 में उन्‍होंने मेरी दुर्गा नामक टीवी धारावाह‍िक में काम किया था।
  • वर्ष 2018 में सात फेरो की हेरा फेरी धारावाह‍िक में वह कामिनी जोशी बनी थीं।
  • वर्ष 2020 में वह ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की´में नजर आई थीं।
  • वर्ष 2021 में वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं।

इन कारणों से रह चुकी हैं चर्चा में

  • कई लोग समझ रहे थे क‍ि वह गीतकार जावेद अख्‍तर की पोती हैं, लेक‍िन ऐसा नहीं है।
  • कभी मुस्‍ल‍िम लड़के से शादी नहीं करूंगी जैसा बयान देकर वह व‍िवादों में घ‍िर चुकी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.