Move to Jagran APP

यूपी चुनाव में मोर्चा संभालने के ल‍िए झारखंड से रवाना हुए भाजपा नेता, जान‍िए- कौन है स्टार प्रचारक

UP Assembly Elections 2022 उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव में झारखंड के नेताओं की रवानगी शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेता झारखंड से मुद्रदे लेकर उत्‍तर प्रदेश पहुंच रहे हैं। जान‍िए क‍िस दल से कौन जा रहा यूपी-

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:11 PM (IST)
यूपी चुनाव में मोर्चा संभालने के ल‍िए झारखंड से रवाना हुए भाजपा नेता, जान‍िए- कौन है स्टार प्रचारक
UP Assembly Elections 2022 : उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव में झारखंड के नेताओं की रवानगी शुरू हो गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही झारखंड में भी राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। यूपी चुनाव के बाबत सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भूमिका पार्टी संगठनों ने तय करनी शुरू कर दी है। भाजपा की एक टीम यूपी में कैंप कर रही है, जल्द ही दूसरी व तीसरी टीम वहां का रुख करेगी।

loksabha election banner

सिर्फ नेता ही नहीं झारखंड से चुनावी मुद्दे भी करेंगे यूपी का रुख

वहीं, चुनाव प्रबंधन के लिए भेजी जाने वाली पहली टीम की घोषणा कांग्रेस ने भी कर दी है। सिर्फ नेता ही नहीं झारखंड से चुनावी मुद्दे भी यूपी का रुख करेंगे। हाल के दिनों में झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष में बढ़े राजनीतिक टकराव को उत्तर प्रदेश चुनाव के बाबत मुद्दे सहेजने की घटरा से जोड़कर देखा जा रहा है।

विकास जैसे मुद्दों को भाजपा नेता विभिन्न मंचों से गिनाएंगे

भाजपा के नेता उत्तर प्रदेश चुनाव में सिंगल इंजन और डबल इंजन की महत्ता को यूपी की जनता को बताएंगे। झारखंड में पूर्व की भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों को गिनाएंगे, वहीं वर्तमान सरकार की खामियों की भी चर्चा करेंगे। बिगड़ती विधि व्यवस्था, उग्रवादी घटनाएं, महिला अत्याचार और अवरुद्ध विकास जैसे मुद्दों को भाजपा नेता विभिन्न मंचों से गिनाएंगे।

झारखंड की सुर्खियां लेकर उत्तर प्रदेश पहुंचेगी कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस की टीम झारखंड में मॉब लिंचिंग के खिलाफ बने कानून, किसानों के हितों में उठाए कदम, क‍िसान कर्ज माफी योजना और हाल ही में पेट्रोल पर गरीब तबके को दी जाने वाली 25 रुपये की राहत जैसे कार्यों को जनता को बताने जाएगी। हाल के दिनों में झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष इन मुद्दों को लेकर आपस में उलझते रहे हैं, जिसकी सुर्खियां उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी हैं। अब नेता इन्हें विस्तार से वहां की जनता से साझा करेंगे।

भाजपा की टीम में शाम‍िल हैं ये नेता

भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में जनवरी के पहले सप्ताह ही एक टीम यूपी भेज दी गई थी। टीम में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद सुनील सिंह, विधायक भानु प्रताप शाही, सत्येंद्र तिवारी समेत करीब 70 लोग शामिल हैं। भाजपा ने इन्हें संगठन की दृष्टि से काशी प्रांत की जवाबदेही सौंपी है। धर्मपाल सिंह पूरे काशी प्रांत का चुनाव प्रबंधन देख रहे हैं। वहीं अन्य प्रमुख नेताओं को चंदौली, सोनभद्र व मिर्जापुर के प्रबंधन की जवाबदेही दी गई है।

भाजपा की दूसरी टीम में शाम‍िल हैं ये नेता

अगली कड़ी जिसे प्रचार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है, उसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व दीपक प्रकाश की जवाबदेही तय की जाएगी। भाजपा इन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर सकती है।

कांग्रेस की पहली कड़ी की टीम

वहीं, कांग्रेस ने चुनाव प्रबंधन के लिहाज से यूपी भेजे जाने वाले नामों की घोषणा कर दी है। इनमें कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, पूर्व विधायक जेपी गुप्ता, केशव महतो कमलेश और काली चरण मुंडा के नाम है।

कांग्रेस की दूसरी कड़ी की टीम

अगली कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख और अन्य विधायकों व कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा। इनमें कइयों के नाम कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होंगे।

blockquote class="koo-media" data-koo-permalink="https://embed.kooapp.com/embedKoo?kooId=484809b2-6579-48c2-b182-a36e9cef789c" style="background:transparent;border: medium none;padding: 0;margin: 25px auto; max-width: 550px;">


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.