Move to Jagran APP

नेहरू पार्क में बना है अद्भुत गजेबो, लैंडस्केपिग लाजवाब

राजधानी के धुर्वा में गजब के गजेबो (बैठने का स्थान जिस ऊपर छतरीनुमा छत रहती है) बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 09:00 AM (IST)
नेहरू पार्क में बना है अद्भुत गजेबो, लैंडस्केपिग लाजवाब
नेहरू पार्क में बना है अद्भुत गजेबो, लैंडस्केपिग लाजवाब

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी के धुर्वा में गजब के गजेबो (बैठने का स्थान जिसके ऊपर छतरीनुमा छत रहती है) बनाए गए हैं। इन गजेबो को देख कर राजस्थान के महल में बने गजेबो की याद आती है। पार्क में खूबसूरत लैंडस्केपिग भी की गई है। रात में पूरा पार्क रंग बिरंगी लाइट से जगमग करता है। पार्क का निर्माण तकरीबन पूरा हो गया है। पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन और डेकोरेटिव कैंपस लाइटिग आकर्षण का केंद्र है। भारत में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से एक जोन तैयार किया गया है। पार्क में लैंडस्कैपिग का गजब का काम हुआ है। बुजुर्गों के टहलने के लिए वाकिग ट्रैक भी बनाया गया है। इस बात का जीर्णोद्धार तीन लाख 38 हजार रुपये से चल रहा है। पार्क में लोगों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच बनाए गए हैं। इसके अलावा खेल के संसाधन भी लगाए गए हैं। पार्क में सोलर लाइट भी लगाई गई है। ताकि बिजली की अधिक खपत नहीं हो। पेड़ों पर भी रंग-बिरंगी लाइट फैलाई गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया था। उनका कहना था कि धुर्वा स्थित नेहरू पार्क को शहर का सबसे आकर्षक पार्क बनाया जाना चाहिए। ताकि इधर आने वाले लोगों को एक खूबसूरत पार्क मिले।

prime article banner

नए वर्ष में राजधानी के लोगों के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस पार्क में एक तरफ जहां बच्चों के खेलने की पूरी व्यवस्था है। वहीं बड़ों और बूढ़ों के बैठने और बातचीत करने का भी पूरा इंतजाम किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.