Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि सुधार बिल को बताया लाभकारी, बाेले- किसानों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

Agriculture Reform Bill 2020 उन्होंने एक्ट के एक-एक बिंदु पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसान के पास अब अपनी उपज बेचने के विकल्प खुले हैं। वह चाहे तो मंडी में जाकर अपना अनाज बेच सकता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 02:48 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि सुधार बिल को बताया लाभकारी, बाेले- किसानों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि सुधार अधिनियम को किसानों के हित में बताया है। शनिवार को रांची में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में जो प्रावधान किए गए हैं, उससे किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और वह देश की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदार बन सकेगा। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इस कानून में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिससे आने वाले समय में किसानों की आय दोगुनी होगी। उन्होंने एक्ट के एक-एक बिंदु पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसान के पास अब अपनी उपज बेचने के विकल्प खुले हैं। वह चाहे तो मंडी में जाकर अपना अनाज बेच सकता है। अब उसके पास खुले बाजार का भी विकल्प होगा।

फसल के लिए एडवांस में ही एग्रीमेंट हो सकेगा। देश की अर्थव्यवस्था का सीधा जुड़ाव किसान से होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह एक्ट किसानों के सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार लाई है। इस मौके पर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.