डॉक्टर भी हो गए हैरान, अल्ट्रासाउंड में बताया 2 बच्चे; ऑपरेशन से हुए 3 Koderma News
Jharkhand Samachar. डॉ अरुण कुमार कुमार अबोध ने बताया कि तीनों बच्चे एवं प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी पूरी टीम बच्चा एवं महिला पर पूरी तरह निगरानी रख रहे हैं।
कोडरमा, जासं। कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया बाईपास रोड स्थित गीता क्लीनिक में एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर रहे चिकित्सक दंग रह गए। दरअसल हुआ यूं कि महिला के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में 2 बच्चे होने की बात बताई गई थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो 3 बच्चों का जन्म हुआ। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इधर तकलीफ बढ़ने पर वह अल्ट्रासाउंड एवं अन्य चिकित्सकीय रिपोर्ट लेकर झुमरी तिलैया स्थित गीता किलनिक पहुंची। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भ में दो बच्चे होने की रिपोर्ट दी गई थी।
लेकिन जब क्लिनिक के चिकित्सक डॉ अरुण कुमार अबोध ने ऑपरेशन किया तो तीन शिशुओं ने जन्म लिया। यह देख चिकित्सक एवं पूरी टीम आश्चर्यचकित रह गई। इसमें दो बेटा और एक बेटी है। महिला सहित उसके परिवार वालों को भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डॉ अरुण कुमार कुमार अबोध ने बताया कि तीनों बच्चे एवं प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ है। उनकी पूरी टीम बच्चा एवं महिला पर पूरी तरह निगरानी रख रहे हैं। महिला सुनीता मरांडी, ग्राम शेरसिघा, थाना नवलसाही की रहने वाली है।
इधर, इस मामले में प्रसूता के पति दानू मुर्मू ने बताया कि उसकी पत्नी का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा था। सदर अस्पताल में ही पत्नी का अल्ट्रासाउंड हुआ था। इसमें बताया गया कि जुड़वां बच्चा है। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि जब प्रसूता को प्रसव पीड़ा होती तो लेकर आना। मुर्मू के अनुसार 2 दिन पूर्व जब दर्द हुआ तो वह अपनी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल गए।
लेकिन डॉक्टरों ने मामला गंभीर बताते हुए उसे रिम्स ले जाने की बात कही, लेकिन वह अपनी पत्नी को रिम्स ले जाने के बजाय झुमरी तिलैया के गीता क्लीनिक चला गया। यहां ऑपरेशन से तीन बच्चा हुआ। दानू बताते हैं कि तीन बच्चा एक साथ होने से उन्हें खुशी है। अब उन्हें किसी से कोई शिकायत भी नहीं है। दानू मुर्मू को पहले से 5 बच्ची व एक बच्चा है। 3 बच्चे एक साथ होने के बाद उसके बच्चों की संख्या अब 9 हो गई है।