Move to Jagran APP

Modi 2.0: आज मोदी 2.0 की दूसरी वर्षगांठ, भाजपा पांच हजार गांवों में मना रही सेवा दिवस

Modi 2.0 मोदी 2.0 की दूसरी वर्षगांठ को भाजपा सेवा दिवस के रूप में मना रही है। पार्टी राज्य के पांच हजार गांवों में सेवा कार्य कर रही है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी कोर कमेटी सदस्य केंद्रीय मंत्री नेता विधायक दल सांसद विधायक शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 03:59 AM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 07:03 AM (IST)
Modi 2.0: आज मोदी 2.0 की दूसरी वर्षगांठ, भाजपा पांच हजार गांवों में मना रही सेवा दिवस
Modi 2.0: मोदी 2.0 की दूसरी वर्षगांठ को भाजपा सेवा दिवस के रूप में मना रही है।

रांची, राज्य ब्यूराे। Modi 2.0 भाजपा मोदी 2.0 की दूसरी वर्षगांठ को राज्य भर में सेवा दिवस के रूप में मना रही है। पार्टी 30 मई को राज्य के पांच हजार गांवों में सेवा कार्य करेगी। जिसमें पार्टी के अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी सदस्य, केंद्रीय मंत्री, नेता विधायक दल, सांसद, विधायक और पार्टी से जुड़े मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पंचायत के प्रतिनिधि और मंडल व बूथ के पदाधिकारी शामिल होंगे।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि पाटी के सभी 513 सांगठनिक मंडलों में से दस-दस गांवों का चयन किया गया है, जहां सेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रातू प्रखंड के सीमालिया और हेथा बस्ती में ग्रामीणों, गरीबों और जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण करेंगे साथ ही ग्रामीणों के बीच कोविड टीकाकरण में सक्रिय भागीदारी के लिए अभियान चलाएंगे।

कहा, सुरक्षा के दृष्टि से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी ऑनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बाबूलाल मरांडी राजधनवार विधानसभा अंतर्गत कोरियाडीह, गांवा, खरखरी तिलकी का गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जबकि रघुवर दास जमशेदपुर अंतर्गत सीतारामडेरा और बारीडीह और अर्जुन मुंडा खरसावां के कोलेबिरा गांव के अतिरिक्त अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी, सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चा द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान सहित अन्य सेवा और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.