Move to Jagran APP

बिहारशरीफ से टाटा जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्‍कर, 2 की मौत; एक दर्जन जख्मी

रांची के बूंडू में शुक्रवार को भोर में दो बजे हुए हादसे में यात्री बस बिहार के बिहारशरीफ से टाटा जा रही थी। दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 12:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 09:28 PM (IST)
बिहारशरीफ से टाटा जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्‍कर, 2 की मौत; एक दर्जन जख्मी
बिहारशरीफ से टाटा जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्‍कर, 2 की मौत; एक दर्जन जख्मी

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के बुंडू में शुक्रवार को भोर में बड़ा हादसा हुआ है। बिहार के बिहारशरीफ से टाटा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। एनएच-33 रांची-टाटा मार्ग पर बुंडू थाना क्षेत्र के बाडेटोला नए अनुमंडलीय अस्पताल के समीप गुरुवार की रात लगभग दो बजे एक यात्री बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक 10 वर्षीय बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को रिम्स, रांची भेज दिया गया। इनमें से कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बस बिहार शरीफ से जमशेदपुर जा रही थी।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार ब्रेकडाउन होने की वजह से कोयला लदा ट्रक संख्या जेएच13सी-0570 रात एक बजे से खड़ा था। इस बीच रात्रि लगभग  लगभग दो बजे बिहार के बिहार शरीफ  से टाटा के लिए तेजी से जा रही बदौनी नामक यात्री बस संख्या बीआर21जे-1878 खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दाहिने साइड से बस के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी 10 वर्षीया कोशिका कुमारी की मौत रिम्स ले जाने के क्रम में हो गई। खबर लिखे जाने तक दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। दुर्घटना में मृत कोशिका कुमारी के माता-पिता व भाई-बहन भी जख्मी हैं। इसमें कोशिका के पिता सपना साहू, भाई आदित्य साहू, मां संगीता देवी व अंश कुमार शामिल हैं।

दुर्घटना के मृतक

  1. कशिश कुमारी
  2. एक अन्‍य

रिम्स में ये कराए गए हैं भर्ती

सपना साहू (35), आदित्य कुमार (8), संगीता देवी (32), मानगो जमशेदपुर निवासी अंश कुमार (2), बसंती देवी (58), बिरसा नगर टाटा निवासी रूबी देवी (35), मोहिनी कुमारी (12), सरिता देवी (26), चरूआमा बिहारनिवासी छोटी कुमारी (5) व मंगल रविदास (45)।

चार मरीज गंभीर, बाकी की स्थिति सामान्य

रिम्स में भर्ती 10 मरीजों में चार की स्थिति नाजुक है। संगीता देवी व सपना देवी का इलाज सर्जरी विभाग में डॉ. आरजी बाखला की यूनिट में चल रहा है। वहीं आठ वर्षीय आदित्य कुमार को न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ. अनिल कुमार की यूनिट मेंं, मोहिनी, अंश व रुही को ऑर्थो विभाग में, डॉ. एलबी मांझी की यूनिट में भर्ती किया गया है। इन्हें माथे के साथ शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें है। वहीं अन्य मरीजों के हाथ व पैर की हड्डियां टूटी हैैं। छोटी कुमारी के सिर में गंभीर चोट है। स्थिति काफी नाजुक है।

इलाज में कोताही की शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई : बन्ना गुप्ता 

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शाम छह बजे रिम्स पहुंचे। इमरजेंसी सहित अन्य विभागों में भर्ती मरीजों का हाल जाना। निदेशक और विभागों के डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज को लेकर दिशा निर्देश दिए। बन्ना गुप्ता ने कहा कि अगर परिजन इलाज में कोताही की शिकायत करते हैैं तो वैसे चिकित्सकों पर कार्रवाई भी की जाएगी। कहा कि मरीज जब तक भर्ती रहें, सभी सीनियर डॉक्टर हर दिन राउंड लेकर उनका हाल जानें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.