Move to Jagran APP

सदर इलाके से लापता दो लड़कियां बरामद, एक अपहर्ता गिरफ्तार

सदर थाना इलाके में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियां लापता थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 07:05 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 07:05 AM (IST)
सदर इलाके से लापता दो लड़कियां बरामद, एक अपहर्ता गिरफ्तार
सदर इलाके से लापता दो लड़कियां बरामद, एक अपहर्ता गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची : सदर थाना इलाके में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियां लापता थी। दोनों लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि एक मामले में अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। एक लड़की की बरामदगी हजारीबाग से हुई है। नाबालिग के अपहरण के आरोप में पुलिस ने अमित साव नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को लेकर हजारीबाग से रांची आ चुकी है। आरोपित युवक चतरा जिला का रहने वाला है। वहीं दूसरे केस में लापता लड़की को पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से मालदा रामपुरहाट स्टेशन से बरामद किया है। लड़की अपने परिवार वालों से किसी बात पर नाराज घर से निकलने के बाद ट्रेन से वहां पहुंची थी। पुलिस लड़की तक उसके द्वारा बीच रास्ते में बात करने के लिये प्रयोग किये गये मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए पहुंची। लड़की को लाने के लिये पुलिस की एक टीम को मालदा भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों लड़की सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान की रहने वाली हैं। दोनों कुछ दिन पूर्व अपने- अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। दोनों के नाबालिग होने की वजह से उनके अपहरण का केस सदर थाना में दर्ज किया गया था।

loksabha election banner

जमीन कारोबारी को स्कॉर्पियो से किया अगवा, आधे घंटे के भीतर पुलिस ने किया बरामद

रांची के पिठोरिया इलाके में एक जमीन कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे के भीतर न केवल कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया बल्कि दो अपहर्ताओं को भी दबोच लिया। दरअसल, पिठोरिया के जमीन कारोबारी शकील खान को गाड़ी के विवाद में उसके पार्टनरों ने अपहरण कर लिया था। इसकी जानकारी पिठोरिया थाना प्रभारी रवि शंकर को मिलते ही टीम गठित कर घेराबंदी शुरू कर दी गई। टीम ने घेराबंदी कर ओरमांझी पुलिस के सहयोग से ओरमांझी चौक के समीप दोनों अपहरणकर्ता को स्कॉर्पियो गाड़ी समेत दबोच लिया। वहीं अगवा युवक शकील को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में शाबिर अंसारी और सोनी उर्फ सम्मी आलम शामिल है। दोनों इरबा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शाबिर, सोनी और शकील जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। तीनों आपस में पार्टनर हैं। तीनों ने मिलकर एक फॉ‌र्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। उसी गाड़ी को लेकर शाबिर, सोनी से शकील का विवाद चल रहा था। शकील से दोनों गाड़ी लौटाने को कह रहे थे। इसी को लेकर मंगलवार को शाबिर व सोनी स्कॅार्पियो से चंदवे चौक पहुंचे। वहीं पर विवाद के दौरान

दोनों ने मिलकर जमकर शकील की धुनाई कर दी। इसके बाद उसे अगवा कर शकील को ओरमांझी की तरफ ले जाने लगे। इसी बीच पुलिस को खबर मिल गई। पुलिस की टीम ने ओरमांझी चौक पर वाहन चेकिग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर अपराधी गाड़ी लेकर दूसरी तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। साथ ही युवक को भी बरामद कर लिया। अपहृत को सकुशल बरामद करने में सब इंस्पेक्टर विनय राम अखिलेश ठाकुर, एएसआइ संतोष महतो और ओरमांझी थाने की पुलिस की भूमिका रही। जमीन बिक्री से मिले कमीशन से खरीदी थी फा‌र्च्यूनर :

जानकारी के अनुसार आरोपित शाबिर, सोनी और शकील ने मिलकर एक जमीन बेची थी। इस बिक्री से मिले पैसे से तीनों ने एक फा‌र्च्यूनर गाड़ी खरीदी। इसके बाद तीनों में विवाद शुरू हो गया। शाबिर और सोनी दोनो एक तरफ हो गए और शकील से गाड़ी वापस मांगने लगे। शकील इन्कार करता रहा। इसी को लेकर विवाद हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.