झारखंड के चतरा में नवादा बिहार के दो गांजा तस्कर धराए, भेजा गया जेल
थाना क्षेत्र के जपुआ से गुरुवार की देर शाम दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्करों में नवादा बिहार के अखिलेश कुमार कुशवाहा व मुकेश कुमार का नाम शामिल है। इन दोनों के पास से ढेड़ किलो गांजा भी बरामद किया गया।
गिद्धौर (चतरा), संस । चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ से गुरुवार की देर शाम दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्करों में नवादा बिहार के अखिलेश कुमार कुशवाहा व मुकेश कुमार का नाम शामिल है। इन दोनों के पास से डेढ़ किलो गांजा भी बरामद किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया। बताते चलें कि सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर बैठा के नेतृत्व में गुरुवार को दीवा गस्ती चलाई जा रही थी। इसी क्रम में जपुआ गांव के पास दोनों युवकों को धर दबोचा गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मोटरसाइकिल दुर्घटना में दंपत्ति घायल
प्रखंड के बड़की नदी के छोटकी फूल के समीप शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बारियातू के सूरज भुइयां व पत्नी चंदोइया देवी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल से सूरज भुइयां के पुत्र अपने माता-पिता को गिद्धौर की ओर ले आ रहा था। इसी क्रम में चतरा की ओर से एक चार पहिया वाहन मोटरसाइकिल चालक को चकमा दे दिया। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में पुत्र को तो कुछ नहीं हुआ। परंतु पति-पत्नी का पैर टूट गया। ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताते चलें कि बड़की नदी के छोटकी पुल के समीप काफी तीखी मोड़ है। इस मोड़ के समीप आए दिन मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहता है।ग्रामीणों ने तीखी मोड़ के समीप गतिरोध लगाने के साथ-साथ तीखी मोड़ होने का सूचना पट्ट लगाने की मांग प्रशासन से की है। ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।