Move to Jagran APP

संत रविदास की भक्ति में ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम

झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा रांची की तरफ से शनिवार को गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड में गुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:00 AM (IST)
संत रविदास की भक्ति में ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम
संत रविदास की भक्ति में ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा, रांची की तरफ से शनिवार को गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड में गुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, महुआ मांझी, अजय नाथ शाहदेव, संजय पांडेय,सुधीर जी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास की भक्ति ईश्वर के प्रति सच्चे प्रेम का प्रतिक है। जाति-पाति व धर्म-आडंबर से मुक्त होकर पवित्र मन से की गई प्रार्थना ही प्रभु तक पहुंचती है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की तरफ से झारखंड सरकार के मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें अनुसूचित जाति के 200 बेड के छात्रावास, रविदास मंदिर के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा गया। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा के वर्तमान सत्र में उठाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा संगठन के सचिव दीपक राम ने पेश की। बालाजी का शंखधारा अभिषेक, लगा पकौड़ी का भोग

loksabha election banner

जासं, रांची : माघी पूर्णिमा पर शनिवार को रातू रोड स्थित वेंकटेश मंदिर में विष्णु रूप भगवान बालाजी का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। अनुष्ठान प्रात: 4:30 बजे भगवान के विश्वरूप दर्शन से हुई। वेद ऋचाओं और सूक्ति मंत्रों के बीच दूध, दही, गंगाजल, नारियल, डाभ पानी, चंदन, हल्दी, शहद से शंखाधारा, चक्रधारा, कलशधारा, सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। फिर वस्त्र आभूषण से सभी प्रतिस्थापित विग्रहों का अलंकार किया गया। समस्त अनुष्ठान मंदिर के अर्चक सतनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और श्रीनिवास ने संपन्न कराया। रात आठ बजे भगवान को शयन कराया गया। पूजन में अभिषेक, ललन प्रसाद, बेबी देवी, अजीत, बबीता कुमारी, रामअवतार नारसरिया, रंजन सिंह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.