Move to Jagran APP

रांची के हज हाउस में फहराया गया तिरंगा, इमाम बोले- हमें स्वतंत्रता आंदोलन की कीमत समझनी चाहिए

Independence Day 2021 Jharkhand News रांची में हज हाउस के अलावा कई मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इधर इंदारा ए शरिया में इदारा ए शरिया के नाजिम ए आला में मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने सुबह 900 बजे झंडारोहण किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 04:41 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 04:45 PM (IST)
रांची के हज हाउस में फहराया गया तिरंगा, इमाम बोले- हमें स्वतंत्रता आंदोलन की कीमत समझनी चाहिए
Independence Day 2021, Jharkhand News रांची में हज हाउस में तिरंगा फहराते इमाम।

रांची, जासं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज 15 अगस्‍त को रांची के हज हाउस समेत कई मदरसों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर हज हाउस में मस्जिद ए जाफरिया के पेश इमाम मौलाना तहजीब उल हसन ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के शहीदों और वीर जवानों की कुर्बानियों के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है। इसलिए हमें स्वतंत्रता आंदोलन की कीमत समझनी चाहिए। आज के दिन हम स्वतंत्र हुए थे।

loksabha election banner

हज हाउस के अलावा कई मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इधर इंदारा ए शरिया में इदारा ए शरिया के नाजिम ए आला में मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने सुबह 9:00 बजे झंडारोहण किया। वार्ड पार्षद नसीम गद्दी ने मेन रोड में बाबा फार्मा को सामने तिरंगा फहराया। इस मौके पर नसीम गद्दी ने कहा कि वीर जवानों ने स्वतंत्रता के लिए बड़ी कुर्बानी पेश की है। इसलिए हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझना होगा।

स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आंदोलन चलाया। उनकी अहिंसावादी नीतियों की वजह से ही देश आजाद हुआ। वार्ड नंबर 23 की वार्ड पार्षद साजिदा खातून ने हिंदपीढ़ी में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश के लिए कुर्बानी देने का जज्बा हमेशा रखना होगा। हमें आजादी हजारों वीर जवानों की कुर्बानी के बाद मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.