Move to Jagran APP

Viral Video of Tribal woman: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद किया वीडियो वायरल, इलाके में सनसनी

Viral Video of Tribal woman रमकंडा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने पीडि़ता की पिटाई भी की थी। यही नहीं वीडियो वायरल कर दिया था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 06:45 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 06:21 PM (IST)
Viral Video of Tribal woman: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद किया वीडियो वायरल, इलाके में सनसनी
Viral Video of Tribal woman एक आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

रांची, जेएनएन। गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी थाना प्रभारी हितनारायण महतो ने बताया कि नौ दिसंबर की रात घटना को अंजाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने पीडि़ता की पिटाई भी की थी। यही नहीं वीडियो वायरल कर दिया था।

loksabha election banner

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मनोज रवि, विनोद राम व उनके सहयोगी रिंटू राम को उनके घर से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। हितनारायन महतो ने बताया कि नौ दिसंबर की रात महिला विशाल भुईहर के साथ घर में थी। पीडि़ता का पति बच्चों के साथ एक शादी समारोह में गया था। तीनों आरोपित घर का दरवाजा बंद होने की वजह से छप्पर तोड़ कर घर में घुस गए। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसकी पिटाई भी की। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है।

उधर, पलामू रेंज के डीआइजी राजकुमार लकड़ा एवं गढ़वा एसपी श्रीकांत एस खोटरे रविवार की शाम पीडि़ता के गांव पहुंचे। पीडि़ता से घटना की जानकारी ली। अनुसंधान कर रहे पुलिस पदाधिकारी को साक्ष्य एकत्र करने का निर्देश दिया। कहा कि वायरल वीडियो को पुलिस जांच के लिए भेजेगी। डीआइजी ने कहा कि इस मामले के आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसे लेकर पुलिस तत्परता से काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.