चोरी के वाहनों से बिहार में हो रही शराब की ढुलाई, छह धराए
रांची पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शराब माफिया रांची से चोरी हुई गाड़ियों से बिहार में शराब की सप्लाई करते थे।
By Edited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 01:44 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 02:46 PM (IST)
रांची,जागरण संवाददाता : रांची पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना चतरा के टंडवा निवासी सोनू साव उर्फ सुनील है। उसके साथ अरुण कुमार राम, हजारीबाग के चौपारण निवासी सुखदेव दागी, बिहार के गया जिले के मोहनपुर निवासी विनय कुमार यादव, चौपारण निवासी प्रकाश साव व चतरा राजपुर निवासी रामाशीष कुमार दांगी शामिल है। एसएसपी अनीश गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया है कि सुखदेव दांगी शराब माफिया है। वह चौपारण में एक होटल चलाता है। होटल की आड़ में शराब माफिया बन चुका है।
उसने बिहार शराब भेजने के लिए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सोनू साव से संपर्क किया। फिर, अपने स्टाफ विनय के साथ मिलकर बिहार शराब भेजने का धंधा शुरू कर दिया। इस धंधे में अधिकतर बोलेरो का इस्तेमाल किया जा रहा था। चूंकि अपराधी सोनू व उसके सहयोगी बोलेरो की चोरी में एक्सपर्ट हैं। चोरी के बाद बोलेरो सोनू सुखदेव दांगी को बेच देते थे। इसके लिए उसे 50 से 55 हजार रुपये मिलते थे। गिरोह का एक अपराधी चतुर अभी फरार है।
चोरी की कार लेकर पुलिस के आगे भाग रहा था सरगना
पंडरा ओपी क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पहले बोलेरो की चोरी हुई थी, जिसे पुलिस द्वारा पीछा करने पर अपराधियों ने ठाकुरगांव इलाके में छोड़कर भाग गए थे। उस समय पुलिस ने चोर गिरोह के सरगना के रूप में सोनू की पहचान की थी। पुलिस सोनू की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में सूचना मिली की सोनू अपने साथियों के साथ रांची आ रहा है, इसपर पुलिस ने चेकिंग लगाकर पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। सोनू रांची से बड़ी संख्या में बोलेरो चोरी कर चुका है। स्कूटी से आकर चुराते थे बोलेरो : गिरफ्तार अपराधियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चार बोलेरो बरामद की गई है।
सोनू व उसके साथ स्कूटी से बोलेरो चोरी करने पहुंचते थे। वे ज्यादातर शॉपिंग कांप्लेक्स, मैरेज हॉल, अस्पताल, मॉल के आसपास से चोरी करते थे। पुलिस को इस गिरोह की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। इसबीच हजारीबाग, गया व औरंगाबाद में डेढ़ दर्जन जब्त बोलेरो का सत्यापन करने के लिए राची पुलिस की एक टीम को वहा भेजा गया है। सोनू साव अपना घर छोड़कर बड़कागाव में रहता था। वहीं से वह गिरोह का संचालन भी करता था। इन जिलों में दिया घटना को अंजाम पकड़े गए अपराधी राची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर आदि जगहों से गाड़ी चोरी करते हैं।
कई थानों में उसके खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज है। ये थे एसआइटी में शामिल इन दिनों शहर में बढ़ी वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने व अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। एसआइटी में सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, बरियातू थानेदार संजीव कुमार, सदर थानेदार बेंकटेश कुमार, ओरमांझी थानेदार श्याम किशोर महतो, बीआइटी थानेदार विरेंद्र कुमार, एएसआई शाह फैसल आदि शामिल थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें