Move to Jagran APP

Transfer Posting: झारखंड में 8 IAS अधिकारियों का तबादला, चंदन कुमार बने धनबाद के ADM

Transfer Posting of IAS Officers in Jharkhand लोकेश मिश्रा रांची के एडीएम बनाए गए हैं। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 09:34 AM (IST)
Transfer Posting: झारखंड में 8 IAS अधिकारियों का तबादला, चंदन कुमार बने धनबाद के ADM

रांची, राज्य ब्यूरो। सरकार ने पदस्थापन के लिए इंतजार कर रहे सात आइएएस अधिकारियों के साथ कुल आठ अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार रांची में एसडीओ रह चुके लोकेश मिश्रा को रांची का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है जबकि धनबाद में यही जिम्मेदारी चुंदन कुमार को दी गई है। आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त का भी तबादला कर दिया गया है। अधिकारियों का पदस्थापना इस प्रकार किया गया है :

loksabha election banner

शशिधर मंडल - विशेष सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

बशारत कयूम - महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में संयुक्त सचिव

चंदन कुमार - एडीएम विधि व्यवस्था, धनबाद

कर्ण सत्यार्थी - निदेशक, भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप

मेघा भारद्वाज - संयुक्त सचिव, योजना सह वित्त विभाग

विशाल सागर - संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग

लोकेश मिश्र - एडीएम, विधि-व्यवस्था, रांची

हिमांशु मोहन - उप निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.