Move to Jagran APP

Transfer Posting in Jharkhand: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अफसरों का तबादला, जानें कौन कहां गए

Jharkhand Administrative Service Hindi News Transfer Posting News उप विकास आयुक्त गुमला के पद पर पदस्थापित संजय बिहारी अम्‍बष्‍ठ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 09:13 PM (IST)
Transfer Posting in Jharkhand: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अफसरों का तबादला, जानें कौन कहां गए
Jharkhand Administrative Service, Hindi News, Transfer Posting News झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अफसरों का तबादला किया गया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अफसरों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में अधिसंख्य अपर समाहर्ता और एसडीओ स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वैसे पदाधिकारी जिनकी जगह पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और जिनका पदस्थापन कहीं नहीं हुई है, वे सभी कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग में अपना योगदान देंगे। इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी गई है।

loksabha election banner

उप विकास आयुक्त गुमला के पद पर पदस्थापित संजय बिहारी अम्‍बष्‍ठ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। अम्‍बष्‍ठ अपने कार्यों के साथ जैप आइटी के विशेष कार्य पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। लोहरदगा में परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण के पद पर पदस्थापित संजय कुमार को अगले आदेश तक झारखंड राज्य खाद्य आयोग में सदस्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार जिनका तबादला हुआ है, उनके नाम इस प्रकार हैं :

नेलसन एओन बागे : अपर समाहर्ता, रामगढ़ संजय बिहारी अम्बष्ठ : संयुक्त सचिव, सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग

संजय कुमार : सदस्य सचिव, झारखंड राज्य खाद्य आयोग, रांची

राकेश रौशन : अपर समाहर्ता, हजारीबागउमा महतो : अपर समाहर्ता, लोहरदगा

रणजीत कुमार लाल : निदेशक, प्रशासन, कृषि विभाग

राजदीप संजय लाल जाॅन : संयुक्त सचिव, वन पर्यावरण विभाग

नवीन कुमार : संयुक्त सचिव, कृषि विभाग

राजकुमार गुप्ता : संयुक्त सचिव, कृषि विभाग

श्याम नारायण राम : अपर समाहर्ता, दुमका

संतोष कुमार सिन्हा : अपर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

पंकज कुमार सिंह : अपर समाहर्ता, गढ़वा

जावेद अनवर इदरीसी : डीआरडीए डायरेक्टर, दुमका

प्रभात कुमार : डीसीएलआर, जामताड़ा

रविरंजन कुमार विक्रम : अवर सचिव, कृषि विभाग

ज्ञानेंद्र कुमार : संयुक्त सचिव, नगर विकास विभाग

प्रभाष कुमार दत्ता : कार्यपालक दंडाधिकारी, रामगढ़

रविंद्र कुमार : कार्यपालक दंडाधिकारी, चाईबासा

सत्य प्रकाश : डीसीएलआर, गिरिडीह

जयवर्द्धन कुमार : डीसीएलआर, साहेबंगज

चंद्रजीत सिंह : कार्यपालक दंडाधिकारी, दुमका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.