TPC के कुख्यात उग्रवादी गोपाल गंझू ने किया सरेंडर, पुलिस ने 5 लाख का चेक सौंपा Ranchi News
Jharkhand. पांच लाख रुपये के इनामी वासुदेव गंझू के खिलाफ लातेहार जिले में 29 कांड दर्ज हैं। पूर्व में वासुदेव माओवादी संगठन से जुड़ा था।
रांची, जासं। राजधानी रांची में गुरुवार को एक माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। तृतीय प्रस्तुति कम्युनिटी (टीपीसी) के सब जोनल कमांडर वासुदेव गंझू उर्फ गोपाल गंझू ने हथियार समेत पुलिस के सामने सरेंडर किया है। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता के समक्ष सरेंडर किया है। पांच लाख रुपये के इनामी वासुदेव गंझू के खिलाफ लातेहार जिले में 29 कांड दर्ज हैं। पूर्व में वासुदेव माओवादी संगठन से जुड़ा था। माओवादी संगठन में वह एरिया कमांडर लातेहार के उत्तरी क्षेत्र में था। सरेंडर के दौरान पुलिस ने सरेंडर पॉलिसी के तहत उसे पांच लाख रुपये का चेक भी सौंपा। समर्पण के बाद उसने कहा कि वह स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने सरेंडर किया है।