Move to Jagran APP

झारखंड में मूसलाधार बारिश से कई गांवों का संपर्क टूटा, दामोदर व भैरवी नदी उफान पर; जानें ताजा हाल

Rain in Jharkhand लोहरदगा में झमाझम बारिश से सब्जी मक्का धान की फसलों को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। जलडेगा के केलुगा गांव में वज्रपात से एक मह‍िला की मौत हो गई है। घाघरा नदी में एक ऑटो और तीन बैल के बह जाने की सूचना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 07:06 PM (IST)
झारखंड में मूसलाधार बारिश से कई गांवों का संपर्क टूटा, दामोदर व भैरवी नदी उफान पर; जानें ताजा हाल
Rain in Jharkhand घाघरा नदी में एक ऑटो और तीन बैल के बह जाने की सूचना है।

रांची, डिजिटल डेस्‍क। झारखंड के वि‍भिन्‍न इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन व्‍यापक रूप से प्रभावित हुआ है। राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक समेत शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्‍थ‍ित‍ि है। तीन डिसिल्टिंग मशीन लगाकर पानी निकालने में नगर निगम जुटा है। कोकर के भाभा नगर में भारी बारिश के कारण घर गिर गया। उधर, लोहरदगा में लगातार बारिश से कोयल नदी उफान पर है। सब्जियों की फसल को नुकसान होने की खबर है।

loksabha election banner

मूसलाधार बारिश से कई गांवों का संपर्क टूटा, पांच को बहने से बचाया गया

चतरा में दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। नदियों में आई बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मक्का और सब्जी के फसलों को नुकसान हुआ है। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से नदियों में बाढ़ आ गई है। पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। दो दर्जन गांवों का संपर्क जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों से कट गया है। बिजली आपूर्ति एवं जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।

स‍िमडेगा में वज्रपात से एक की मौत, दो घायल

स‍िमडेगा में पिछले 24 घंटे में 50 एमएम बारिश होने से नदी-नाले उफना गए हैं। खेतों में पानी जमा होने के कारण उड़द, मूंग, मक्का को नुकसान हुआ है। धान को फायदा हुआ है। उधर, जलडेगा के केलुगा गांव में वज्रपात से एक मह‍िला की मौत हो गई है। वहीं दो मह‍िलाएं घायल हो गई हैं। सभी सब्जी तोड़ने के बाद घर जा रही थी।

हजारीबाग में पेड़ ग‍िरने से ब‍िजली आपूर्त‍ि बाध‍ित

दो दिनों से हजारीबाग में लगातार बारिश हो रही है। गांव से शहर तक अस्त व्यस्त हो गया है। नर्सिंग होम में पानी घुस गया है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्त‍ि बाध‍ित है। टाटीझरिया में 48 घंटे से बिजली गुल है। पेजजलापूर्ति भी बाधित है।

कोयल नदी में उफान, स‍िठ‍ियो पुल को छू रहा पानी

लोहरदगा में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश से कोयल नदी उफान पर है। सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। एक बार फिर सेन्हा प्रखंड के सिठियो पुल को कोयल नदी का पानी छू रहा है। झमाझम बारिश से जिले में सब्जी, मक्का, धान की फसलों को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान होने की बात क‍िसानों ने कही है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। कई क्षेत्रों में लोग जलजमाव से जूझ रहे हैं। आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

रामगढ़ में पतरातू डैम, दामोदर और भैरवी नदी उफान पर

रामगढ़ ज‍िले में लगातार बारिश से न‍िचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। पतरातू डैम, दामोदर और भैरवी नदी उफान पर है। ज‍िले के ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान ग‍िर गए हैं। बरकाकाना में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आवागमन बाधित है।

घाघरा नदी में आटो और तीन बैल बह गए

गुमला ज‍िले में बारिश से नदियों में उफान है। ज‍िले में अबतक दर्जन भर कच्‍चे मकान ढह गए हैं। झमाझम बार‍िश से कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। घाघरा नदी में एक ऑटो और तीन बैल के बह जाने की सूचना है। उधर, दलहन और सब्जी की फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.