Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 2nd December 2019, हादसे में 5 की मौत, त्रिपाठी की प्रेस वार्ता, वर्ल्‍ड कप में झारखंड के खिलाड़ी, अमित शाह की पत्नी, घुसपैठिए चचेरे भाई

Top Ranchi News of the Day 2nd December 2019. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:40 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 2nd December 2019, हादसे में 5 की मौत, त्रिपाठी की प्रेस वार्ता, वर्ल्‍ड कप में झारखंड के खिलाड़ी, अमित शाह की पत्नी, घुसपैठिए चचेरे भाई
Top Ranchi News of the Day, 2nd December 2019, हादसे में 5 की मौत, त्रिपाठी की प्रेस वार्ता, वर्ल्‍ड कप में झारखंड के खिलाड़ी, अमित शाह की पत्नी, घुसपैठिए चचेरे भाई

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 2nd December 2019 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची के ओरमांझी में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पलामू में पहले चरण के मतदान के दौरान पिस्तौल लहराने वाले केएन त्रिपाठी की प्रेस वार्ता आनन-फानन में रोक दी गई। अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में झारखंड के दो खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी और बेटी ने रांची के दिउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या घुसपैठिए आपके चचेरे भाई हैं। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

ओरमांझी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

राजधानी रांची के ओरमांझी में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे यह बड़ा हादसा एक बस और जीप की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जीप पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

आरपीएन की फटकार पर त्रिपाठी की प्रेस वार्ता रुकी

पलामू में मतदान केंद्र पर पिस्तौल लहराकर चर्चा में आए पूर्व मंत्री और डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने सोमवार को अचानक रांची में संवाददाता सम्मेलन की घोषणा कर दी। प्रेस वार्ता की सूचना मात्र से सभी परेशान हो गए। आनन-फानन में इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को दी गई। इसके बाद उन्होंने कुछ सीनियर कांग्रेसियों को फटकार लगाई और उन्हें तत्काल प्रेस कांफ्रेंस रोकने की हिदायत दी। त्रिपाठी प्रेस वार्ता के माध्यम से पलामू घटना में अपने को निर्दोष साबित करने के लिए मीडिया के सामने आना चाह रहे थे।

अंडर-19 वर्ल्‍ड कप भारतीय टीम में झारखंड के सुशांत व कुशाग्र

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड के दो खिलाडिय़ों सुशांत मिश्रा व कुमार कुशाग्र को जगह दी गई है। सुशांत तेज गेंदबाज हैं जबकि कुशाग्र विकेटकीपर-बल्लेबाज। न्यूजीलैंड में विश्व विजयी टीम के सदस्य रहे झारखंड के लेग स्पिनर पंकज यादव को टीम में स्थान नहीं मिला है। विश्व कप आगामी 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी-बेटी ने दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पत्नी और बेटी ने सोमवार को रांची स्थित दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अमित शाह अभी झारखंड के दौरे पर हैं। वे झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के पक्ष में कोल्हान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की भी मां दिउड़ी में बड़ी आस्था है। धौनी जब भी रांची में होते हैं। इस मंदिर में मत्था टेकने जरूर पहुंचते हैं।

अमित शाह ने पूछा, राहुल बाबा घुसपैठिए क्या आपके चचेरे भाई लगते हैं?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा आपको घुसपैठिया के लिए बड़ा दर्द होता है, क्या  ये घुसपैठिए आपके चचेरे भाई लगते हैं। झारखंड में एक चुनावी सभा में शाह ने कहा, ये राहुल बाबा के दिल की बात है। वे पूछते हैं एनआरसी क्यों ला रहे हो? येे लोग कहां जाएंगे, क्या खाएंगे? क्यूं भाई ये आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या? 2024 के पहले देश से एक-एक घुसपैठिया को चुन-चुन कर भाजपा सरकार निकालने वाली है। झारखंड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को निशाने पर रखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.