Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 27th January 2020, लालू राबड़ी मुलाकात, गृहरक्षकों के लिए 32 करोड़, अशोक सिंह हत्याकांड, राजभवन उद्यान, सीएम ने किया रक्तदान

Top Ranchi News of the Day 27th January 2020. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 06:42 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 27th January 2020, लालू राबड़ी मुलाकात, गृहरक्षकों के लिए 32 करोड़, अशोक सिंह हत्याकांड, राजभवन उद्यान, सीएम ने किया रक्तदान

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 27th January 2020 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को अपने पति लालू प्रसाद से दो साल बाद रिम्स में मुलाकात की। झारखंड के गृहरक्षकों के मानदेय के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 32 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में झारखंड हाई कोर्ट 24 फरवरी को फैसला सुनाएगा। रांची स्थित राजभवन उद्यान 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में सोमवार को रक्तदान किया। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

दो वर्ष बाद लालू यादव से मिलकर भावुक हुईं राबड़ी देवी

रांची का रिम्स सोमवार को राजनीतिक दंपती लालू-राबड़ी मुलाकात का गवाह बना। यहां पति लालू प्रसाद यादव से मिलते ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बेहद भावुक नजर आईं। पेइंग वार्ड के कॉरिडोर में बैठकर दंपती ने घंटों बातें कीं। घर-परिवार से लेकर पार्टी-पॉलटिक्स हर मसले पर दोनों के बीच गहन चर्चा हुई। इस दौरान मीडिया के कैमरों की नजरें दोनों पर लगातार बनी रहीं। करीब ढाई घंटे की मुलाकात के बाद लालू से मिलकर राबड़ी देवी और मीसा भारती यहां से निकल गईं। मीडिया कर्मियों से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की।

गृहरक्षकों के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने 32 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के गृह रक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए राज्य के आकस्मिक निधि से 32 करोड़ 6 लाख 43 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही इस पर मंत्रिपरिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रतिनियुक्त किए गए गृह रक्षकों के कर्तव्य भत्ता आदि के भुगतान के बाद बाद की अवधि और आकस्मिक ड्यूटी में किए गए कार्यों के लिए भुगतान करने को आवंटन का अभाव था।

हाई कोर्ट 24 फरवरी को सुनाएगा विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में फैसला

विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में झारखंड हाई कोर्ट 24 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगा। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह व उनके भाई दीनानाथ और रितेश सिंह की अपील पर हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। बता दें कि हजारीबाग की अदालत ने अशोक सिंह हत्याकांड में प्रभुनाथ सिंह और उनके भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

2 से 16 फरवरी तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा राजभवन उद्यान

झारखंड के प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी रांची स्थित राजभवन का उद्यान आम नागरिकों के लिए खुलने वाला है। यहां लोग तरह-तरह के फूल का दीदार कर सकते हैं। उद्यान दो फरवरी से 16 फरवरी तक खुला रहेगा। सुबह दस बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक लोग यहां भ्रमण कर सकेंगे। शुक्रवार और शनिवार को उद्यान स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए खुला रहेगा। बाकी दिन सभी लोगों के लिए खुला रहेगा। राजभवन उद्यान की बात की जाए तो यहां म्यूजिकल फव्वारा भी है, जो यहां आने वाले दर्शकों के लिए दर्शनीय है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रक्तदान किया। रांची के बरियातू स्थित फस्र्ट मार्क पब्लिक स्कूल में आयोजित डोनेट ब्लड सेव लाइफ रक्तदान कार्यक्रम में उन्होंने रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सीएम हेमंत सोरेन को प्रमाणपत्र भी दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील की कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य सभी स्वस्थ मनुष्य को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रक्त की कमी रहती है। ऐसे में दान किया गया रक्त किसी के लिए संजीवनी का काम करेगा। मैं हमेशा रक्तदान करता आया हूं। आज सामूहिक रूप से रक्तदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.