Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 1st August 2019, कांग्रेस में कलह, चड्डी बनियान गिरोह, पतरातू डैम, रांची टाटा हाईवे, भाजपा भर रही फर्राटा

Top Ranchi News of the Day 1st August 2019. पढ़ें गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 06:01 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 06:01 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 1st August 2019, कांग्रेस में कलह, चड्डी बनियान गिरोह, पतरातू डैम, रांची टाटा हाईवे, भाजपा भर रही फर्राटा
Top Ranchi News of the Day, 1st August 2019, कांग्रेस में कलह, चड्डी बनियान गिरोह, पतरातू डैम, रांची टाटा हाईवे, भाजपा भर रही फर्राटा

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the day 1st August 2019  - गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। झारखंड कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। चड्डी बनियान गिरोह ने दवा व्यवसायी के घर 11 लाख के नकद-जेवर लूट लिए। मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि सितंबर में जनता को पतरातू पर्यटन स्थल समर्पित हो जाएगा। एनएचएआइ ने रांची-टाटा हाईवे पर कहा कि मानसून के बाद निर्माण में तेजी आएगी। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष जहां अलग-थलग दिख रहा है वहीं भाजपा इस मोर्चे पर मजबूत नजर आ रही है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

कांग्रेस में कलह : सुबोधकांत और अजय कुमार के समर्थकों में मारपीट

झारखंड कांग्रेस में कब्जे को लेकर जबर्दस्त लड़ाई छिड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार खुलकर आमने सामने आ गए हैं। गुरुवार को दोनों गुट के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांज कर दोनों गुटों के समर्थकों को खदेड़ा। दोनों ओर से खूब धक्का मुक्की हुई। यहां तक की कार्यकर्ताओं ने पत्थर भी चलाए। इस दौरान रिपोर्ट कवर कर रहे पत्रकारों को भी चोटें आईं। हंगामा के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ अजय कुमार ने कहा कि जिनको अपने भाई, बेटा और पत्नी के लिए टिकट चाहिए, वही उनका विरोध कर रहे हैं। बाकी लोग मेरे साथ हैं। ऐसा करने वाले च्यादा बदमाशी करेंगे तो उन्हें पार्टी से निकाल बाहर किया जाएगा।

चड्डी बनियान गिरोह का कहर, 5 डकैतों ने 11 लाख के नकद-जेवर लूटे

रांची में चड्डी बनियान गिरोह का आतंक जारी है। गोंदा थाना क्षेत्र स्थित माली टोला मोहल्ले स्थित एक दवा व्यवसायी के घर को निशाना बनाया गया। दवा व्यवसायी मनीष कुमार के घर पांच की संख्या में पहुचे हथियारबंद अपराधियों ने पूरे परिवार वाले को बंधक बनाकर लगभग 11 लाख की डकैती कर ली। बुधवार की देर रात 5 की संख्या में चड्डी और बनियान पहने अपराधी मनीष के घर पहुंचे। घर का पिछला दरवाजा तोड़ कर भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद सभी अपराधियों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर परिवार वालों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद घर में रखे लगभग आठ लाख के गहने, 3 लाख नकद और घर के कई कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

पतरातू डैम पर्यटन स्थल सितंबर से होगा चालू, पर्यटन मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

सितंबर में जनता को पतरातू पर्यटन स्थल समर्पित हो जाएगा। रांची पहाड़ी मंदिर में लिफ्ट से मंदिर तक श्रद्धालु पहुंचाए जाएंगे। यहां अब रोपवे का निर्माण नहीं होगा। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री अमर बाउरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, राच्य सरकार बौद्ध कॉन्क्लेव तथा पर्यटन कॉन्क्लेव के आयोजन की तैयारी पूरे जोर-शोर से कर रही है। मंत्री ने अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राच्य सरकार राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को नौकरी देने के लिए नियमावली बना रही है।

एनएचएआइ का हाई कोर्ट में दावा, मानसून के बाद सड़क निर्माण में आएगी तेजी

झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क के किनारे हो रहे पौधारोपण पर एनएचएआइ, झारखंड सरकार और अन्य स्टेक होल्डर से प्रगति रिपोर्ट मांगी है। रांची-जमशेदपुर फोरलेन निर्माण मामले की सुनवाई के दौरान गुरुवार को हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान एनएचएआइ ने कहा कि मौसम के चलते सड़क निर्माण में बाधाएं आ रही हैं। फिर भी चार पैकेज में होने वाले कार्य से वह संतुष्ट हैं। मानसून के बाद सड़क के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। मामले की अगली सुनवाई अब सात नवंबर को होगी।

भाजपा भर रही फर्राटा, कांग्रेस की गाड़ी डिरेल

लोकसभा चुनाव हारने के बाद जबसे राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, देशभर में कांग्रेस पार्टी की हालत पतली हो गई है। झारखंड कांग्रेस की तस्वीर भी इससे जुदा नहीं है। अब जबकि झारखंड विधानसभा चुनाव में गिनती के दिन बाकी बचे हैं, कांग्रेस का संगठन सशक्त होने के बजाय निशक्त ही दिख रहा है। लोकसभा चुनाव साथ लडऩे वाले झामुमो, झाविमो और राजद के साथ विपक्षी महागठबंधन बनाकर विधानसभा चुनाव लडऩे पर एक इंच की भी कांग्रेस की बात नहीं बढ़ पाई है। वहीं कांग्रेस में उथल-पुथल के बीच भाजपा बेशक अपनी तैयारियों में जुटी है। चुनाव में जोर-आजमाइश से बेफिक्र भाजपा के नेता-कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के जरिये अपना कुनबा बढ़ाने में लगातार जुटे हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.