Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 17th October 2019, आयोग की राजनीतिक दलों संग बैठक, आजसू विधायक झामुमो में, जस्टिस रंजन, रेजी डुंगडुंग, भाजपा का घोषणा पत्र

Top Ranchi News of the Day 17th October 2019. पढ़ें गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:08 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 17th October 2019, आयोग की राजनीतिक दलों संग बैठक, आजसू विधायक झामुमो में, जस्टिस रंजन, रेजी डुंगडुंग, भाजपा का घोषणा पत्र
Top Ranchi News of the Day, 17th October 2019, आयोग की राजनीतिक दलों संग बैठक, आजसू विधायक झामुमो में, जस्टिस रंजन, रेजी डुंगडुंग, भाजपा का घोषणा पत्र

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 17th October 2019 - गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। भारत निर्वाचन आयोग की टीम के साथ बैठक में अधिकतर राजनीतिक दलों ने चुनाव एक चरण में और बैलेट पेपर से कराने की मांग की। आजसू विधायक विकास मुंडा झामुमो में शामिल हो गए। जस्टिस रवि रंजन झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद एडीजी रेजी डुंगडुंग ने सिमडेगा से चुनाव लडऩे की बात कही है। भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र रायशुमारी से तैयार करेगी। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

भाजपा छोड़ अन्य दलों की एक चरण में बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस दौरान भाजपा को छोड़कर अन्य दलों ने विधानसभा चुनाव एक चरण में और बैलेट पेपर से कराने की मांग की। भाजपा ने आयोग से अतिरिक्त ईवीएम का प्रबंध करने की मांग की। साथ ही प्रदेश में 5 चरणों में चुनाव कराने की मांग की। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल रुके। एक चरण में चुनाव नहीं होना कहीं ना कहीं सरकार की विफलता है। झामुमो ने चुनाव आयोग की टीम के साथ बैठक में आरोप लगाया कि राज्य के कई उपायुक्त भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। पार्टी ने राज्य में एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की।

आजसू विधायक विकास सिंह मुंडा झामुमो में शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजनीतिक नेताओं का दल-बदल जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को तमाड़ से आजसू पार्टी के विधायक विकास सिंह मुंडा झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। राजधानी रांची स्थित झामुमो मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विकास मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। सुदेश महतो की आजसू पार्टी ने विकास मुंडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का हवाला देते हुए निलंबित कर रखा है। विकास मुंडा के पिता पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

जस्टिस डॉ रवि रंजन होंगे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस डॉ रवि रंजन झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार को इसकी अनुशंसा भेजी गई है। जस्टिस डॉ रवि रंजन वर्तमान में पंजाब हरियाणा कोर्ट में जज हैं। जस्टिस डॉ रवि रंजन पंजाब हरियाणा कोर्ट में जज से पहले पटना हाई कोर्ट में जज थे। इधर, हाई कोर्ट के जज अनंत विजय सिंह नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट टिब्यूनल के सदस्य बने हैं।

रेजी डुंगडुंग ने बनाई सियासी रणनीति, सिमडेगा से लड़ेंगे चुनाव

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद एडीजी रेजी डुंगडुंग ने सियासी मैदान में उतरने का एलान किया है। गुरुवार को पहली बार मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि वे राजनीति से जुड़ेंगे और सिमडेगा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। किस पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। कहा कि पहले सिमडेगा की जनता से मिलूंगा, उनकी भावनाओं से अवगत होऊंगा, उसके बाद पार्टी का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि रेजी डुंगडुंग ने एक बात साफ कर दी कि वर्तमान सरकार में विकास के बेहतर कार्य हुए हैं। कहीं न कहीं उनका इशारा भाजपा की तरफ रहा।

चुनावी घोषणा पत्र रायशुमारी से तैयार करेगी भाजपा, प्रमंडलों में रखे जाएंगे सुझाव पेटी

भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र हर वर्ग की रायशुमारी से तैयार करेगी। सोशल मीडिया के साथ-साथ पार्टी प्रमंडलीय स्तर पर कैंप कर हर वर्ग से राय लेगी। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष वीडी राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं से भी राय ली जाएगी। भाजपा अपने सभी 513 मंडलों में सुझाव पेटी रखकर लोगों की राय लेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.