Move to Jagran APP

Weather Update: आज 36 डिग्री तक पहुंंच सकता है राजधानी का तापमान, कल से राज्य के इन जिलों में छाएंगे बादल

सोमवार की सुबह राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में सामान्य रूप से मौसम साफ है। सुबह से ही लोगों को धूप में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:51 AM (IST)
Weather Update: आज 36 डिग्री तक पहुंंच सकता है राजधानी का तापमान, कल से राज्य के इन जिलों में छाएंगे बादल
Weather Update: आज 36 डिग्री तक पहुंंच सकता है राजधानी का तापमान। जागरण

रांची, जासं । सोमवार की सुबह राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में सामान्य रूप से मौसम साफ रहा। सुबह से ही लोगों को धूप में हल्की गर्मी महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि कल यानि मंगलवार से मौसम करवट ले सकता है। विभाग के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार रांची, रामगढ, हजारीबाग, खुंटी, गुमला, बोकारो, चतरा, गढ़वा, और कोडरमा में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। शेष राज्य के जिलों में मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा। मौसम में इस परिवर्तन का असर राज्य में 12 मार्च तक देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज सबसे ज्यादा गर्मी गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, और सरायकेला-खरसावा में पड़ने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही अगले तीन से चार दिनों में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाने की संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर सिटी में 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 13.5  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वर्तमान में राज्य के उपर किसी प्रकार के सिनौप्टीक फीचर का असर नहीं हो रहा है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        34.2                14.4

जमशेदपुर    36.4                15.4

मेदिनीनगर    36.7                13.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.