Move to Jagran APP

AAJ KA RASHIFAL: आज इन राशि वालों का चमक सकता है दिन ...जानिए अपनी राशि के अनुसार ....

AAJ KA RASHIFAL आज किस-किस राशिफल वालों को लाभ मिल सकता है एवं किस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा दोस्तों- रिश्तेदारों से सहयोग आदि कई जिज्ञासाओं पर जानकारी दे रहे हैं डा. श्रीपति त्रिपाठी। इनसे जानिए आज का राशिफल इन राशि वालों का चमक सकता है दिन।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 11:09 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 11:09 AM (IST)
AAJ KA RASHIFAL: आज इन राशि वालों का चमक सकता है दिन ...जानिए अपनी राशि के अनुसार ....
डा. श्रीपति त्रिपाठी से जानिए आज का राशिफल, इन राशि वालों का चमक सकता है दिन।

रांची, जासं। आज किस-किस राशिफल वालों को लाभ मिल सकता है एवं किस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, दोस्तों- रिश्तेदारों से सहयोग आदि कई जिज्ञासाओं पर जानकारी दे रहे हैं डा. श्रीपति त्रिपाठी। इनसे जानिए आज का राशिफल, इन राशि वालों का चमक सकता है दिन।

loksabha election banner

मेष राशि - आज ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आज का समय आपके लिए बहुत अच्छा है। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश से आपको फायदा हो सकता है। 

शुभ अंक—8 शुभ रंग— लाल

वृषभ राशि -आज मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। छोटी-छोटी बातें आपका मन भटका सकती हैं। स्वास्थ्य और दाम्पत्य सुख दोनों अच्छे रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। साझेदारी व्यापार में फायदा मनमुताबिक रहेगा।

शुभ अंक—9 शुभ रंग— नीला 

मिथुन राशि -आज आत्म विश्वास ऊंचाई पर रहेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी। बैंक संबंधित रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में सफलता के लिए व्यवहार से थोड़ा विनम्रता लाएं, तो अच्छा होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। 

शुभ अंक—6 शुभ रंग— भूरा

कर्क राशि -आज रिश्तेदारों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। खरीदारी का लुत्फ उठाएंगे। छात्रों के मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना फलदायक रहेगा।

शुभ अंक—2 शुभ रंग— बैंगनी

सिंह राशि - आज नये काम से आपकी पहचान बनेगी। अपने स्वभाव से सबका मन जीत लेंगे। परिस्थितियों से सकारात्मक रूप से लड़ने में सफल होंगे। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी द्वारा उपहार प्राप्त होगा।

शुभ अंक—9 शुभ रंग— हल्का हरा

कन्या राशि - आज आपको मेहनत के अच्छे फल प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापार में नया करने के लिए दिन ठीक नहीं है। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश में होंगे। मित्रों द्वारा सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

शुभ अंक—5 शुभ रंग— नारंगी

तुला राशि - आज धन का लाभ होगा। यात्रा पर धन खर्च होगा। व्यापार में लेन-देन में सावधानी बरतें। नुकसान हो सकता है। दैनिक कार्य में अनियमितता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक—8 शुभ रंग— सफेद

वृश्चिक राशि - आज रचनात्मकता से लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपने वैवाहिक जीवन में सुधार लाएं। पिता से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। अच्छे भाग्य के कारण बिगड़ते कार्य बनने से मन में प्रसन्नता होगी।

शुभ अंक—2 शुभ रंग— बैंगनी

धनु राशि - आज  दूसरों की मदद करेंगे। निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। भाई—बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा। किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। 

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: ग्रे

मकर राशि - आज प्रियजन से मिलाप होगा। बच्चों की सफलता से खुशी मन गदगद होगा। शिक्षा पर खर्च भी बढ़ेगा। पदोन्नति मिलने की संभावना है। आज की सफलता को देखकर आप भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता का साथ और आर्शीवाद मिलेगा।

शुभ अंक—7 शुभ रंग— पीला

कुम्भ राशि - आज कार्यक्षेत्र में कम और घर पर ज्यादा समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। अगर अपने विचारों को सकारात्मक रखेंगे तो सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। 

शुभ अंक—6 शुभ रंग— मैरून

मीन राशि - आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप जरूतमंदों की आर्थिक मदद करेंगे। हर काम बड़ी कुशलतापूर्वक करेंगे। व्यापार से संबंधित कागजात पर दस्तखत करने से पहले ध्यान से अवश्य देख लें। पिछले दिनों में किए गए निवेश आज आपको फायदा दिला सकता हैं। 

शुभ अंक- 5 शुभ रंग- नीला 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.