Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: आज भाजपा निकालेगी संविधान गौरव दिवस यात्रा

Jharkhand Politics रांची पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरे राज्य में गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। वहीं 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक संविधान गौरव दिवस यात्रा निकाली जाएगी।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:20 AM (IST)
Jharkhand Politics: आज भाजपा निकालेगी संविधान गौरव दिवस यात्रा
भाजपा ने 25 को हस्ताक्षर अभियान चलाया अब 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक संविधान गौरव दिवस यात्रा निकालेगी।

रांची, राब्यू। रांची पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरे राज्य में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर प्रदेश के तमाम शीर्ष नेताओं ने राजधानी रांची समेत सभी जिलों के पेट्रोल पंपों पर कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रांची में धुर्वा गोलचक्कर के समीप पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए।

loksabha election banner

वहीं, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह हेहल ,पंडरा और कांटाटोली के पेट्रोल पंप पर, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ओरमांझी पेट्रोल पंप पर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा नगड़ी पेट्रोल पंप और प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय हरमू पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत घटाने काे लेकर राज्य सरकार और उसमें शामिल दलों झामुमो, कांग्रेस और राजद का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। कल तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर हाय तौबा मचाने वाली पार्टियों को आज सांप सूंघ गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को बड़ी राहत दी है, अब झारखंड सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह वैट घटाकर लोगों को राहत प्रदान करें।

26 नवंबर से 6 दिसंबर तक संविधान गौरव दिवस यात्रा निकालेगा। भाजपा एससी मोर्चा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा 26 नवंबर से छह दिसंबर के बीच पूरे प्रदेश में संविधान गौरव यात्रा निकालेगा। गुरुवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के निर्देश पर 26 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर, जो बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस है, तक संविधान गौरव दिवस यात्रा झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों में आयोजित की जाएगी।

इस कड़ी में 26 नवंबर को राजधानी रांची के शहीद अल्बर्ट एक्का चौक से झारखंड हाईकोर्ट के समीप बाबा साहब की प्रतिमा तक यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, प्रदेश मंत्री कमलेश राम एवं खुदा राम, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राकेश राम उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.