Move to Jagran APP

गिफ्ट डीड की जमीन से कब्जा हटाने को इंजीनियरों की टीम आज से करेगी सर्वे

जागरण संवाददाता रांची रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड में मिली जमीन को कब्जे से मुक्त कराने

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 08:30 AM (IST)
गिफ्ट डीड की जमीन से कब्जा हटाने को इंजीनियरों की टीम आज से करेगी सर्वे
गिफ्ट डीड की जमीन से कब्जा हटाने को इंजीनियरों की टीम आज से करेगी सर्वे

जागरण संवाददाता, रांची : रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड में मिली जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को माइकिग कराई गई है। रांची नगर निगम का टाउन प्लानिग सेक्शन ऐसे बिल्डरों की सूची तैयार कर रहा है। टाउन प्लानिग सेक्शन का कहना है कि सूची तैयार करने का काम चल रहा है। सूची पूरी हो जाने के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। सूची का काम पूरा होने के बाद संबंधित बिल्डरों को नोटिस भी दी जाएगी। अभी सूची को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। गिफ्ट डीड की जमीन पर कई साल से लोगों का कब्जा है। जिसने जब भी इमारत बनाई है, तभी से गिफ्ट डीड की जमीन भी घेर ली है। नगर निगम के वर्तमान नगर आयुक्त मुकेश कुमार की नजर इस पर गई और उन्होंने इस अभियान को शुरू करने का फैसला लिया।

loksabha election banner

---

नगर निगम को जमीन देने के बाद भी कर लिया कब्जा : गिफ्ट डीड की वह जमीन होती है जिसे नगर निगम नक्शा पास करते वक्त बिल्डर से लेता है। अगर किसी इलाके में सड़क 8 फीट चौड़ी है और उसे 14 फीट चौड़ा करना है। तो दोनों तरफ से 3-3 फीट जमीन गिफ्ट कराई जाती है। गिफ्ट डीड की जमीन पर दो तरह से कब्जा किया गया है। कुछ लोगों ने निर्माण कर लिया है तो कुछ लोगों ने इसे घेर कर इसका पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

----

गिफ्ट डीड की जमीन छोड़ने का किया वादा पर, पूरा नहीं किया : बिल्डरों ने गिफ्ट डीड की जमीन छोड़ने का वादा तो किया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ जमीनों पर पहले से ढांचा खड़ा रहता है। बिल्डर कहता है कि इसे हटा लिया जाएगा। नक्शे में भी इस बात का जिक्र रहता है कि नई इमारत बनने के बाद इस पुरानी इमारत को तोड़ दिया जाएगा। लेकिन लोग ऐसा नहीं करते इसीलिए यह अभियान चलाने की जरूरत पड़ी है।

--

निगम ने तोड़ा तो वसूला जाएगा खर्च : रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि गिफ्ट डीड पर कब्जा करने वाले बिल्डरों और अन्य लोगों को नोटिस दी जाएगी। नोटिस के बाद उन्हें हफ्ते भर की मोहलत भी दी जाएगी कि वह गिफ्ट डीड पर बने किसी भी तरह के निर्माण को हटा लें। उनके द्वारा निर्माण नहीं हटाए जाने पर नगर निगम इसे हटाएगा और फिर इसे तोड़ने का खर्च भी वसूलेगा। यह खर्च प्रति घंटे के हिसाब से वसूला जाएगा। रांची नगर निगम के अधिकारी इस बात का भी आकलन कर रहे हैं, कि ढांचे को तोड़ने के लिए संबंधित बिल्डर से प्रति घंटे कितने की वसूली की जाए।

--

यातायात को सुचारू रखने और सड़क चौड़ीकरण के लिए गिफ्ट डीड की जमीन खाली कराना जरूरी है। लोगों ने खुद वादा किया था कि वह इस जमीन को खाली कर देंगे। लेकिन उन्होंने पूरा नहीं किया इसीलिए रांची नगर निगम अब अभियान चला रहा है।

मुकेश कुमार, नगर आयुक्त रांची नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.