रांची में तीन युवकों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म Ranchi News
Ranchi. राजधानी रांची में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने दुष्कर्म के बाद पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 07:55 PM (IST)
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 13 जून के रात की है। पीडि़ता के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। यहां 13 जून की रात को एक नाबालिग से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता के अनुसार, आरोपी युवकों ने इस घिनौनी हरकत के बाद किसी को बताने से मना किया।
उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आज उसने हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। इसके बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी का पता नहीं चल सका है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें