Move to Jagran APP

विश्वस्तर के होंगे रांची सहित झारखंड के तीन स्टेशन

झारखंड के तीन रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 08:15 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 08:15 AM (IST)
विश्वस्तर के होंगे रांची सहित झारखंड के तीन स्टेशन
विश्वस्तर के होंगे रांची सहित झारखंड के तीन स्टेशन

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड के तीन रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा। इसमें रांची, टाटानगर स्टेशन और धनबाद स्टेशन शामिल हैं। जागरण ने नौ जुलाई के अंक में ही '200 करोड़ रुपये से रांची स्टेशन की बदली जाएगी सूरत' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। वहीं अब टाटानगर स्टेशन और धनबाद स्टेशन की बारी है। रेलवे बोर्ड ने इसकी सूची भी जारी कर दी है।

loksabha election banner

इसके तहत स्टेशन के स्वरूप को भव्य रूप दिया जाएगा, ताकि स्टेशन आने वाले दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसका निर्माण किया जा सके। अभी करीब 30,000 लोग रोजाना इन स्टेशनों पर आवागमन करते हैं। लेकिन भविष्य में एक लाख के करीब यात्रियों का भार ये स्टेशन संभाल सकेंगे। विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रति स्टेशन 150 से 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

----------

होंगे ये काम

रेलवे लाइन के ऊपर कॉन्कोर्स का निर्माण किया जाएगा। इस पर यात्रियों के बैठने के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। सर्कुलेटिग एरिया को पहले से ज्यादा बड़ा किया जाएगा। जहां पिक एंड ड्रॉप के क्षेत्र को बड़ा किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक वाहन स्टेशन के मुख्य द्वार तक प्रवेश कर सकें। साथ ही पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किया जाएगा। जहां मिनी बस से लेकर छोटे वाहनों के लगने के लिए विशेष व्यवस्था होगी। रांची रेलवे स्टेशन के नए भवन में कई कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा ताकि रेलवे की संरक्षा और सुरक्षा की ²ष्टि में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। साथ ही यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो उसका भी ख्याल रखा जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.