हजारीबाग के चौपारण में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन दोस्तों ने किया गंदा काम
Hazaribagh Crime Update Jharkhand Hindi Samachar पुलिस ने बताया कि पूछताछ में लड़की ने बताया कि मोबाइल से दोनों से बात होती थी। लड़के के बुलावे पर ही वह पहुंची थी। तीनों ने दुष्कर्म किया। आरोपी मौके पर से फरार हो गए।
चौपारण (हजारीबाग), जासं। Hazaribagh Crime Update, Jharkhand Hindi Samachar कोरोना वायरस के आपदा काल में हजारीबाग में एक इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ तीन छात्रों द्वारा गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खेलाही गांव के तीन छात्रों पर आरोप लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता पुलिस के कब्जे में थी। पुलिस द्वारा पूछताछ किया जा रहा था। बताया गया कि बिशनपुर स्थित एक सुनसान पड़े स्कूल में तीनों युवक जुटे थे।
पीड़िता अर्जुन नाम के दसवीं के छात्र से पूर्व परिचित थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में लड़की ने बताया कि मोबाइल से दोनों से बात होती थी। लड़के के बुलावे पर ही वह पहुंची थी। तीनों ने दुष्कर्म किया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया। लड़के तो फरार हो गए परंतु लड़की को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अपने साथ लड़की को थाने ले आई। वहीं समाचार लिखे जाने तक लड़की के परिजन थाना नहीं पहुंचे थे। घटना के बाद मामले में समझौता करने का भी प्रयास जारी था।
शादी में छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने थाना में दिया आवेदन
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के ग्रामीणों ने शादी समारोह में छेड़खानी और विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए एक आवेदन थाना में दिया है और सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि हमारे मोहल्ले नौ मई को गांव के ही दशरथ मिर्धा की पुत्री की शादी थी। शादी के दौरान ही गांव के सुरेंद्र महतो, पिता दौलत महतो ने शादी मंडप में घुसकर हंगामा किया और महिलाओं के साथ अभद्रता की। हो हंगामा की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। उसके बाद पुलिस की देखरेख में शादी हुई। इसके बाद एक बार पुन: 11 मई को छोटन मिर्धा, पिता तुलसी मिर्धा, विजय पासवान पिता सुरेंद्र पासवान की उक्त आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।